मुख्यमंत्री का कांगड़ा प्रवास 16 जनवरी से होगा शुरू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार दोपहर बाद शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

Jan 15, 2025 - 13:54
 0  153
मुख्यमंत्री का कांगड़ा प्रवास 16 जनवरी से होगा शुरू

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार दोपहर बाद शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी दिल्ली गई हैं। बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय का शुभारंभ दिल्ली में हो रहा है, जिसमें ये तीनों नेता शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री सुक्खू का कांगड़ा प्रवास पहले 15 जनवरी से तय था, लेकिन अब यह 16 जनवरी से शुरू होगा और 25 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान वह कांगड़ा एयरपोर्ट के भूमि अधिग्रहण की प्रगति की समीक्षा करेंगे और विभिन्न विकास योजनाओं का जायजा लेंगे। इसके अलावा, सोलर पावर प्रोजेक्ट के शिलान्यास के लिए नालागढ़ का दौरा और विंटर कार्निवाल के लिए मनाली भी जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री 25 जनवरी को कांगड़ा के बैजनाथ में पूर्ण राज्यत्व दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे और 26 जनवरी को शिमला लौटेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0