हिमाचल के सरकारी स्कूलों के बच्चे विदेश भ्रमण पर रवाना, शिक्षा मंत्री अभिभावक के तौर पर गए साथ

हिमाचल सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी छात्रों को 11 दिवसीय विदेश भ्रमण का मौका दिया है।

Feb 8, 2025 - 11:19
 0  432
हिमाचल के सरकारी स्कूलों के बच्चे विदेश भ्रमण पर रवाना, शिक्षा मंत्री अभिभावक के तौर पर गए साथ

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ओम प्रकाश शर्मा । शिमला

हिमाचल सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी छात्रों को 11 दिवसीय विदेश भ्रमण का मौका दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने आधिकारिक आवास ओकओवर से 50 बच्चों के पहले ग्रुप को दो देशों की यात्रा के लिए रवाना किया। समग्र शिक्षा के तहत इस शैक्षणिक यात्रा में बच्चे कंबोडिया और सिंगापुर का भ्रमण करेंगे। इस यात्रा में प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के साथ अधिकारी और कुछ शिक्षक भी बच्चों के साथ गए हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक पहल करते हुए 50 छात्रों को विदेश यात्रा पर भेजा है। विदेश यात्रा से छात्रों को एक्स्पोज़र मिलेगा। बता दें कि ग्रामीण स्कूलों में मेरिट हासिल करने वाले बच्चों को इसमें शामिल किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा को भी निशाने पर लिया मुख्यमंत्री ने पूर्व भाजपा सरकार पर निशाना साधते कहा कि प्रदेश में शिक्षा का स्तर पूर्व सरकार में निम्न स्तर पर पहुंचा दिया था। उन्होंने कहा कि भाजपा को केवल बयान बाजी करनी है जबकि वर्तमान सरकार काम में विश्वास रखती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन कर रही है। अच्छे राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल बनाए जा रहे हैं। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया जा रहा है। जल्दी ही प्रदेश के सरकारी स्कूलों में परिवर्तन लाया जाएगा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0