चीन ने बनाया ताइवान के समुद्री इलाके का नक्शा, युद्ध की स्थिति के बन रहे आसार

चीन पड़ोसी देशों को लेकर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

Feb 29, 2024 - 15:08
 0  1.2k
चीन ने बनाया ताइवान के समुद्री इलाके का नक्शा, युद्ध की स्थिति के बन रहे आसार

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल

चीन पड़ोसी देशों को लेकर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। हाल ही में उसने फिर से एक ऐसा कदम उठाया है जिससे युद्ध का संकट मंडराता हुआ नजर आ रहा है। सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज की रिसर्चर्स के मुताबिक चीन के एक जासूसी जहाज ने हाल ही में ताइवान के समुद्री इलाकों का नक्शा बनाया है। जिसके बाद विश्व पटल पर एक बार फिर से चीन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सीएसआईएस के मुताबिक चीन के अत्याधुनिक मॉनिटरिंग और सर्विलांस यंत्रों से लैस जहाज का नाम झू हाई युन है। युन ने हाल ही में ताइवान के चारो तरफ चक्कर लगाते हुए उनके समुद्री इलाके का नक्शा बनाया है। चीन की हरकत को देख समुद्री इलाकों के विशेषज्ञों का मानना है कि उसके मंसूबे सही नहीं लग रहे हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि चीन के इस कदम के पीछे की मुख्य वजह ताइवान के समुद्री पर्यावरण का जायजा लेना था। समुद्री मामलों के विशेषज्ञों का मानना है कि एशिया में जब लोगों की नजर भारत, मालदीव और चीन के रिश्तों पर टिकी हुई थी तब झू हाई युन ने इस कार्य को अंजाम दिया। अब जब चीन ने ताइवान के समुद्री इलाकों का नक्शा तैयार कर लिया है तो ऐसी आशंका जताई जा रही है कि दोनों देशों के बीच जल्द ही एक छोटा सा युद्ध हो सकता है। इसकी साफ वजह है कि चीन लगातार अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक झू हाई युन लगातार ताइवान के चारो तरफ चक्कर लगा रहा है और मौसम संबंधी जानकारी इकठ्ठा कर रहा है. चीन और ताइवान के रिश्ते पिछले काफी समय से अच्छे नहीं चल रहे हैं। हाल ही में चीनी वायुसेना ने ताइवान के वायु क्षेत्र में दस्तक दी थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0