उत्कृष्ट पुरस्कार से नवाजा सिटी हॉस्पिटल

सिटी हॉस्पिटल घुरकड़ी कांगड़ा को विश्व पर्यावरण दिवस पर हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा उत्कृष्ट पुरस्कार से नवाजा गया।

Jun 7, 2024 - 16:59
 0  180
उत्कृष्ट पुरस्कार से नवाजा सिटी हॉस्पिटल

सुमन महाशा। कांगड़ा

सिटी हॉस्पिटल घुरकड़ी कांगड़ा को विश्व पर्यावरण दिवस पर हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा उत्कृष्ट पुरस्कार से नवाजा गया। हिमाचल प्रदेश का यह पहला निजी अस्पताल है जिसे यह पुरस्कार मिला है। यह कार्यक्रम शिमला के गेयटी थिएटर में आयोजित किया गया था।

इस उपलक्ष्य पर सिटी हॉस्पिटल की टीम ने भाग लिया व सरकार के पर्यावरण के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने पुरस्कार देकर नवाजा। इस उपलक्ष्य पर सिटी हॉस्पिटल के निर्देशक डॉक्टर राजीव कुमार डोगरा, डॉक्टर प्रदीप मक्कड़, डॉक्टर आशीष गर्ग ने टीम को बधाई दी तथा प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के मुख्य अधिकारी संजीव शर्मा तथा उनकी टीम का धन्यवाद किया जोकि समय-समय पर पर्यावरण को साफ रखने के लिए मार्गदर्शन करते हैं। 

हॉस्पिटल के प्रबंधक निर्देशक डॉ. राजीव डोगरा, डॉ. प्रदीप मक्कड़ व डॉ. आशीष गर्ग ने कहा कि सिटी हाॅस्पिटल पर्यावरण को बचाए रखने के लिए लगातार प्रयास करता रहता है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर जगह-जगह पौधारोपण किया जाता है ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिय जनता में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना और पर्यावरण को बर्बाद करने से रोकना है। आधुनिकता के साथ मनुष्य अपने स्वार्थ के लिए पर्यावरण को नष्ट कर रहा है। साथ ही पर्यावरण के प्रति लोगों की चिंता भी कम हो रही है। उन्होंने कहा कि आज हम आधुनिक समय में पर्यावरण की रक्षा करना भूलते जा रहे हैं। बड़ी-बड़ी इमारतों के निर्माण और विकास के कारण हम पर्यावरण के प्रति लापरवाह होते जा रहे हैं। इसके लिए प्रतिदिन पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित करना चाहिए। अधिक पेड़ उगाने से सूखे की स्थिति को रोका जा सकता है। पर्यावरण अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक है। इसलिए सभी को पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0