सिविल हॉस्पिटल कांगड़ा लेबोरेट्री को मिली सेंट्रीफ्यूज मशीन और सैंपल कलेक्शन चेयर

सिविल हॉस्पिटल कांगड़ा की लेबोरेटरी को सेंट्रीफ्यूज मशीन और सैंपल कलेक्शन चेयर मिलने से यहां आने वाले हजारों मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।

Jan 7, 2025 - 17:18
 0  117
सिविल हॉस्पिटल कांगड़ा लेबोरेट्री को मिली सेंट्रीफ्यूज मशीन और सैंपल कलेक्शन चेयर

सुमन महाशा। कांगड़ा 

 सिविल हॉस्पिटल कांगड़ा की लेबोरेटरी को सेंट्रीफ्यूज मशीन और सैंपल कलेक्शन चेयर मिलने से यहां आने वाले हजारों मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। एसएमओ कांगड़ा, डॉक्टर अल्पना ने इसके बारे में कहा सिविल हॉस्पिटल कांगड़ा की लेबोरेटरी को सेंट्रीफ्यूज मशीन स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की कांगड़ा ब्रांच द्वारा दान की गई है और सैंपल कलेक्शन चेयर समाजसेवी अंकित कुमार द्वारा दी गई है इसके लिए उन्होंने एसबीआई बैंक मैनेजर रोहिन कुमार और समाजसेवी अंकित कुमार का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने बताया कांगड़ा हॉस्पिटल की लेबोरेट्री को यह उपकरण दिलाने में डॉ सुरेंद्र निखिल गुप्ता का विशेष प्रयास रहा इसके लिए उन्होंने डॉ सुरेंद्र निखिल गुप्ता का भी धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कांगड़ा लेबोरेट्री में सैंपल कलेक्शन चेयर होने से यहां आने वाले मरीज को सैंपल देते समय इसका लाभ मिलेगा और इसके साथ ही सेंट्रीफ्यूज मशीन का उपयोग मरीजों द्वारा लिए गए सैंपलों की टेस्टिंग के लिए किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0