मुख्यमंत्री सुक्खू की बड़ी घोषणा: महाराणा प्रताप स्कूल में बनेगा ₹1 करोड़ का इंडोर स्टेडियम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने महाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, पठियार में आयोजित महाराणा प्रताप जयंती समारोह में इंडोर स्टेडियम निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने युवाओं से महाराणा प्रताप के त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

Jun 17, 2026 - 21:56
 0  18
मुख्यमंत्री सुक्खू की बड़ी घोषणा: महाराणा प्रताप स्कूल में बनेगा ₹1 करोड़ का इंडोर स्टेडियम
मुख्यमंत्री सुक्खू की बड़ी घोषणा: महाराणा प्रताप स्कूल में बनेगा ₹1 करोड़ का इंडोर स्टेडियम
मुख्यमंत्री सुक्खू की बड़ी घोषणा: महाराणा प्रताप स्कूल में बनेगा ₹1 करोड़ का इंडोर स्टेडियम
मुख्यमंत्री सुक्खू की बड़ी घोषणा: महाराणा प्रताप स्कूल में बनेगा ₹1 करोड़ का इंडोर स्टेडियम
मुख्यमंत्री सुक्खू की बड़ी घोषणा: महाराणा प्रताप स्कूल में बनेगा ₹1 करोड़ का इंडोर स्टेडियम
मुख्यमंत्री सुक्खू की बड़ी घोषणा: महाराणा प्रताप स्कूल में बनेगा ₹1 करोड़ का इंडोर स्टेडियम

धर्मशाला, 17 जून।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा के महाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, पठियार में आयोजित महाराणा प्रताप जयंती समारोह में इंडोर स्टेडियम निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें त्याग, स्वाभिमान, स्वतंत्रता और राष्ट्रभक्ति का अमर प्रतीक बताया।

महाराणा प्रताप की 487वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक वीर योद्धा ही नहीं बल्कि दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता भी थे, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने हल्दीघाटी के युद्ध को साहस, बलिदान और सम्मान की रक्षा का प्रतीक बताया।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों से ही मजबूत और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए कार्य कर रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया तथा स्मारिका का विमोचन भी किया। उन्होंने हिमाचल की वीर परंपरा का उल्लेख करते हुए मेजर सोमनाथ शर्मा, कैप्टन विक्रम बत्रा, कर्नल डी.एस. थापा और सूबेदार मेजर संजय कुमार जैसे वीर सैनिकों के योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री ने राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं और उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने किशाऊ बांध परियोजना, शिक्षा क्षेत्र में सुधार, स्वरोजगार योजनाओं, सौर ऊर्जा परियोजनाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

नशे की बढ़ती समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार 'चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान' को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने के लिए जल्द ही 'खेलो इंडिया चिट्टा-मुक्त अभियान' भी चलाया जाएगा।

समारोह में आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा, एचपीटीडीसी के अध्यक्ष आर.एस. बाली, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक नीरज नैयर, पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, कृपाल परमार, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक अशोक रतन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0