नादौन दौरे पर सीएम सुक्खू, डिग्री कॉलेज में नई सुविधाओं का शुभारंभ

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू दो दिवसीय दौरे पर नादौन पहुंचे। डिग्री कॉलेज में बहुउद्देशीय भवन का शिलान्यास और डिजिटल लाइब्रेरी व स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया।

Mar 12, 2026 - 21:29
 0  27
नादौन दौरे पर सीएम सुक्खू, डिग्री कॉलेज में नई सुविधाओं का शुभारंभ

नादौन : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू हमीरपुर जिला के नादौन क्षेत्र में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा और जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा अमतर क्रिकेट स्टेडियम में भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री सुक्खू नादौन के डिग्री कॉलेज में पहुंचे जहां पर उन्होंने बहुउद्देशीय भवन का शिलान्यास किया और डिजिटल लाइब्रेरी, वर्चुअल क्लासरूम, स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया। इस मौके पर एनसीसी के कैडेट्स द्वारा मुख्यमंत्री को गॉड ऑफ ऑनर दिया। 
वहीं, इस मौके पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया द्वारा थर्ड फ्रंट के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि पार्टी बनाने का सबको लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जाना चाहता है, वह जा सकता है। किसी को रोक नहीं सकते लेकिन प्रदेश में कांग्रेस सरकार 2 वर्ष का अपना कार्यकाल पूरा करेगी । मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा हिमाचल के विकास की विरोधी क्यों है और आरडीजी मुद्दे पर भाजपा ने चुप्पी क्यों साधी है।
मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के रोबोटिक सर्जरी के ऊपर दिए बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि रोबोटिक सर्जरी एम्स की तर्ज पर हिमाचल में उपलब्ध करवाई गई है लेकिन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री रहते हुए नेरचौक मेडिकल कॉलेज में एक एमआरआई मशीन तक स्थापित नहीं कर पाए थे । उन्होंने कहा कि भाजपा व पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल के विकास को लेकर पूरी तरह से कुंठा ग्रस्त हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को उच्च उच्च स्तरीय करने पर बोल दिया जा रहा है ताकि आम जनता को भी इसका लाभ मिल सके।
वहीं, मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल मौजूदा समय में एलपीजी गैस की कोई किल्लत नहीं है। उन्होंने कहा कि गैस की किल्लत होने पर सरकार हरसंभव कदम उठाएगी। वहीं, मुख्यमंत्री ने नादौन डिग्री कॉलेज में देरी से पहुंचने पर छात्रों द्वारा इंतजार करने पर आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा में आधुनिक और गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है जिसके तहत आज नादौन डिग्री कॉलेज में स्मार्ट क्लासेस डिजिटल लाइब्रेरी बहुउद्देशीय भवन का शिलान्यास किया है। 
वहीं, मुख्यमंत्री ने बताया कि जून माह से डिकल कॉलेज में कक्षाएं शुरू की जाएंगी। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में मल्टी सुपर स्पेशलिटी सुविधा उपलब्ध करवाई। इसके साथ ही डेंटल कॉलेज की कवायद शुरू की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0