CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू के जन्मदिन पर कांग्रेस का जोश हाई, धर्मशाला में 51 यूनिट रक्तदान

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के जन्मदिवस पर पूरे प्रदेश में कांग्रेस वर्कर्ज में उत्साह है।

Mar 26, 2025 - 21:37
 0  108
CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू के जन्मदिन पर कांग्रेस का जोश हाई, धर्मशाला में 51 यूनिट रक्तदान
CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू के जन्मदिन पर कांग्रेस का जोश हाई, धर्मशाला में 51 यूनिट रक्तदान

सुमन महाशा। कांगड़ा

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के जन्मदिवस पर पूरे प्रदेश में कांग्रेस वर्कर्ज में उत्साह है। इसी उत्साह का परिणाम है कि इस छोटे से कार्यक्रम में 51 यूनिट ब्लड युवाओं ने जुटा दिया है। यह बात धर्मशाला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व जिला परिषद सदस्य चौधरी हरभजन सिंह ने चरान में कांग्रेस आफिस में लगे रक्तदान शिविर में कही। धर्मशाला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व जिला परिषद सदस्य चौधरी हरभजन सिंह ने कहा कि रक्तदान को यूं ही महादान नहीं कहा गया है। यह ब्लड पीडि़त मानवता के काम आएगा। लोकप्रिय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को जन्मदिवस पर इससे बड़ा तोहफा और कोई नहीं हो सकता है। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व मेयर और धर्मशाला से प्रत्याशी रहे देवेंद्र जग्गी की अनुपस्थिति में धर्मशाला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व जिला परिषद सदस्य चौधरी हरभजन सिंह ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में युवाओं ने खूब जोश दिखाया। कुछ ही समय में युवाओं ने 51 यूनिट जुटा दिया। इस अवसर पर धर्मशाला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व जिला परिषद सदस्य चौधरी हरभजन सिंह के अलावा कांग्रेस नेता सुरेश पप्पी, पूर्व बीडीसी चेयरमैन रविंद्र कुमार, बलवंत सिंह, राजशेखर, हरीश, भगतराम ठाकुर, अश्वनी चौधरी, युवा कांग्रेस से अभिषेक आनंद, पंकज बंसल, नेहा के अलावा छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कांगड़ा से कई लोग सीएम को बधाई देने पहुंचे शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को राजधानी शिमला स्थित सरकारी आवास ओकओवर में अपना 61वां जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर केक भी काटा। सीएम की पत्नी एवं विधायक कमलेश ठाकुर भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री को कई मंत्री, विधायक और नेता बधाई देने पहुंचे। कांगड़ा जिला से भी कई कांग्रेस नेता व आमजन मुख्यमंत्री को बधाई देने शिमला पहुंचे। इस दौरान समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं ने नाटी भी डाली। अधिकारी व कर्मचारियों ने भी सीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0