बाग़ी विधायकों को फ़ोन करके वापस बुला रहे हैं कांग्रेस के नेता : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि एक तरफ़ मंच से मुख्यमंत्री बाग़ी विधायकों के बारे में अनाप-शनाप बयान बाज़ी करते हैं तो उन्हीं की पार्टी के तीन बड़े नेता फ़ोन करके उनसे वापस आने की गुहार लगाते हैं।

Mar 22, 2024 - 20:37
 0  855
बाग़ी विधायकों को फ़ोन करके वापस बुला रहे हैं कांग्रेस के नेता : जयराम ठाकुर

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि एक तरफ़ मंच से मुख्यमंत्री बाग़ी विधायकों के बारे में अनाप-शनाप बयान बाज़ी करते हैं तो उन्हीं की पार्टी के तीन बड़े नेता फ़ोन करके उनसे वापस आने की गुहार लगाते हैं। उन्हें तरह-तरह के प्रलोभन दिए जा रहे हैं। उन्हें सदस्यता बहाली से लेकर मंत्रालय और अन्य पदों का लालच दिया जा रहा है। दूसरी तरफ़ कांग्रेस अपनी ही पार्टी के विधायकों को सत्ता का दुरुपयोग करके परेशान कर रही है। विधायकों के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जा रहा है। उनके घर के सामने दीवार खड़ी की जा रही है। उनके घर गिराने के नोटिस भेजे जा रहे हैं। सरकार ग़ैरक़ानूनी तरीक़े से विधायकों को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि बदले की राजनीति सरकार बंद करे। साथ ही अधिकारियों को भी क़ानून के दायरे में रह कर काम करने का आग्रह किया। 

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री की मनमानी की वजह से आज प्रदेश में ऐसे हालात बने हैं। कांग्रेस पार्टी के कहने पर ही कांग्रेस के प्रत्याशियों ने सम्मान निधि के फ़र्ज़ी फॉर्म भरवाए थे, लेकिन सरकार बनने के बाद उस पर कोई बात नहीं हुई। वही विधायक आज बोल रहे हैं कि वह जनता के सवालों के जवाब नहीं दे पा रहे थे। हर दिन महिलाएं उनसे पूछती थी भैया 1500 रुपए कब से मिलेंगे. मुख्यमंत्री से जब उन सवालों के बारे में बात की तो उन्हें ज़लालत के अलावा कुछ नहीं मिला। वह खुलेआम कह रहे है कि मुख्यमंत्री ने उनके सामने कोई विकल्प नहीं छोड़ा। जो कुछ हो रहा है उसके लिए मुख्यमंत्री ही दोषी हैं। 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया में आकर खुलेआम कहा है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता हताश हैं इसलिए वह चुनाव नहीं लड़ेंगी। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अपने सरकार के कार्यकलापों पर सवाल उठाकर चुनाव लड़ने से मना करने से साफ़ हो जाता है कि सरकार की क्या स्थिति है। अब कांग्रेस के बड़े नेता उनकी मान-मनौवल करने में जुटी है। उन्हें चुनाव लड़ने को राज़ी कर रही हैं। आज कांग्रेस को खोजे प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। देश का हर विकासोन्मुखी व्यक्ति, जनप्रिय राज नेता आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में काम करना चाहता है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि ईमानदारी की दुहाई देने वाली आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री समेत सभी बड़े नेता आज जेल में हैं। ईडी द्वारा नौ-नौ बार समन देने के बाद भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए और इधर उधर की बातें करते रहे। जाँच एजेंसी के सामने न पेश होने के बहाने तलाशते रहे, कोर्ट में भी गये और वहाँ पर भी उन्हें राहत नहीं मिली। राजनीति में सुचिता की बात करने वाली पार्टी के बड़े-बेड़े नेता शराब के घोटाले में जेल में हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0