प्रियंका गांधी के अपमान पर धर्मशाला में फूटा कांग्रेस का गुस्सा, एसपी को सौंपा ज्ञापन

बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी द्वारा दिग्गज कांग्रेस नेत्री व वायनाड़ से सांसद प्रियंका गांधी के खिलाफ टिप्पणी पर देश भर में गुस्सा फूट रहा है।

Jan 8, 2025 - 17:35
 0  261
प्रियंका गांधी के अपमान पर धर्मशाला में फूटा कांग्रेस का गुस्सा, एसपी को सौंपा ज्ञापन

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

 सुमन महाशा ।धर्मशाला

बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी द्वारा दिग्गज कांग्रेस नेत्री व वायनाड़ से सांसद प्रियंका गांधी के खिलाफ टिप्पणी पर देश भर में गुस्सा फूट रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को हिमाचल में भी कांग्रेस ने कई जगह रोष प्रदर्शन किए। प्रदेश के सबसे बड़े जिला के मुख्यालय धर्मशाला में समस्त कांग्रेस के पदाधिकारी जुटे और उन्होंने एसपी कांगड़ा शालिनी अग्रिहोत्री को ज्ञापन सौंपकर भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग रखी। इस दौरान कांगड़ा चंबा के कांग्रेस प्रभारी शांतुन चौहान ने कहा कि भाजपा के नेताओं की सोच इस निम्न स्तर पर पहुंच गई है कि वे महिलाओं का आदर करना तो दूर, उनके लिए अशोभनीय शब्दों का प्रयोग कर अपनी असली मानसिकता दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता लगातार देश की बेटियों का अपमान कर रहे हैं। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज पूरा देश प्रियंका गांधी के साथ खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस सांसद और एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी पर भाजपा नेता रमेश विधूड़ी द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी की निंदा करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की महिला विरोधी सोच उसके नेताओं की तुच्छ शब्दावली से साफ झलकती है। इस दौरान पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी हरभजन सिंह ने कहा कि रमेश बिधूड़ी के बयान से भाजपा का महिला विरोधी चेहरा सामने आ गया है। इस दौरान सभी कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया पर शरारती तत्वों द्वारा हिमाचल कांग्रेस के नेताओं की छवि खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के पास कुछ कहने को नहीं है, तो वह इस तरह की हरकतें करने लगी है।  

भाजपा महिलाओं की हिमायती होने का ढोंग रचती है। इस अवसर पर शांतुन चौहान के साथ पूर्व ब्लाक कांग्रस अध्यक्ष चौधरी हरभजन सिंह, पुनीत मल्ली, महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया ठाकुर, रेनू साही, सुरेश पप्पी, मलकीत सिंह, वीना शर्मा, सीमा कौण्डल, मंजीत, प्रदीप, योगेश, बॉबी गोस्वामी समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0