सीपीएस ने सेहल और जंड़पुर स्कूल में नवाजे होनहार 

मुख्य संसदीय सचिव, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने राजकीय उच्च पाठशाला सेहल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंड़पुर में वार्षिक पारितोषिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकीत की ।  

Feb 7, 2024 - 20:04
 0  189
सीपीएस ने सेहल और जंड़पुर स्कूल में नवाजे होनहार 

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

ब्यूरो।  रोजाना हिमाचल 

मुख्य संसदीय सचिव, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने राजकीय उच्च पाठशाला सेहल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंड़पुर में वार्षिक पारितोषिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकीत की ।  सीपीएस ने छात्रों को वार्षिक उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि जीवन मे सफलता प्राप्त करने के लिये अनुशासन और कड़ी मेहनत ही सहायक होती है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में अधिकतर गरीब परिवारों के बच्चें शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। इन बच्चों को उच्च मुकाम तक पहुंचाना शिक्षकों को चुनौती के रूप में स्वीकार करना चाहिए। 
किशोरी लाल ने कहा कि प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थान कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में ही स्थापित किये गए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों एवं अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने का आह्वान किया, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव हो सके।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों के बेहतर  एवं गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने  पर सरकार का पूरा ध्यान केंद्रित है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में राजीव गांधी राजकीय डे-बोर्डिंग विद्यालय खोलने की दिशा में काम किया जा रहा है।
सीपीएस किशोरी लाल ने राजकीय उच्च पाठशाला सेहल में शौचालय निर्माण के लिए 3 लाख रुपए देने की और अतिरिक्त कमरों का प्राक्कलन तैयार करने के आदेश विभाग को दिये।  उन्होंने जंड़पुर स्कूल में  मंच निर्माण के लिए डेढ़ लाख और स्कूल के भवन का प्राक्लन  तैयार करने के भी निर्देश दिये। 
सीपीएस ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को अपनी ऐच्छिक निधि से 11000-11000  रुपए और सेहल के प्राथमिक स्कूल  5100 रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने पुरस्कार पाने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि जो विद्यार्थी इस वर्ष पुरस्कार प्राप्त नहीं कर पाए, वे अपनी कमियों को दूर कर अगले वर्ष कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने की कोशिश करें। 
कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंदर जम्वाल , युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव, प्रधान ग्राम पंचायत सेहल शुष्मा देवी, प्रधान  तरेहल प्यार चन्द  चौधरी, उप प्रधान सेहल कंचना अवस्थी ,  प्रधानाचार्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल जंड़पुर  धमेंद्र कंवर, मुख्य अध्यापिका सेहल करिश्मा कंवर , सचिव ब्लॉक कांग्रेस रमेश चड्डा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष कांग्रेस गंगा राम, ध्यान चन्द , रजिंद्र कुमार , होशियार सिंह  ,राजेश शर्मा,  संजीव शर्मा,  रामजी दास, शुशील धीमान, सविता शर्मा, बंगला देवी, राजेंद्र राणा,  डॉक्टर कमल , संतोष कुमार  अन्य स्कूलों के प्रधानाचार्य, अधिकारी , कर्मचारी,  पंचायत प्रतिनिधि , सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0