Google पर नंबर खोजते ही खतरा! खाली हो सकता है खाता

इंटरनेट पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर से साइबर ठगी का खतरा बढ़ा। शिमला साइबर सेल ने लोगों को सतर्क रहने और केवल आधिकारिक नंबर इस्तेमाल करने की सलाह दी।

Feb 15, 2026 - 15:23
 0  36
Google पर नंबर खोजते ही खतरा! खाली हो सकता है खाता

शिमला । ऑनलाइन सर्च किए हुए नंबरों से आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। अपनी समस्याओं को सुलझाने के लिए आप जो नंबर निकाल रहे हैं, वह आपकी परेशानी और बढ़ा सकता हैं। ऑनलाइन वेबसाइट्स पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर से साइबर सुरक्षा का खतरा बढ़ गया है। अगर आप बैंकों में खाताधारक हैं और अपनी बैंक शाखा का कस्टमर केयर नंबर गूगल से खोजते हैं, तो ऐसा न करें। अपनी समस्याओं को सुलझाने के लिए आप जो नंबर निकाल रहे हैं, वह आपकी परेशानी और बढ़ा सकता हैं। हाल ही में बैंकों की ओर से जारी की गई एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें बताया गया है कि इंटरनेट पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करने पर जो नंबर आते हैं, उनमें अधिकतर नंबर फर्जी होते है। अगर आप इन फर्जी नंबरों पर कॉल करते हैं, तो आपके जरिए दी गई जानकारी से आप साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं।

साइबर क्राइम को अंजाम देने वाले ठगों ने बैंकों के फर्जी कस्टमर केयर नंबर अधिकतर बेवसाइट्स पर अपलोड कर रखे हैं। जब कोई कस्टमर इन नंबर्स पर कॉल करता है, तो साइबर ठग खुद को बैंक अधिकारी बताकर आपसे सारी डिटेल्स ले लेते हैं और फिर कुछ ही समय में आपका अकाउंट खाली कर देते हैं। साइबर ठगों से बचने को लेकर साइबर सैल शिमला ने भी एडवाइजरी जारी की है। साइबर सैल शिमला के डीआईजी रोहित मालपानी का कहना है कि अगर आपको बैंक से किसी भी तरह का काम है, तो आप बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और वहां दिए गए नंबरों पर ही संपर्क करें। इसके अलावा, बैंक के दस्तावेजों पर भी ये नंबर्स मौजूद होते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0