शतरंज प्रतियोगिता में छाया डीएवी कॉलेज कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किए गए अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा ने पुरुष वर्ग एवं महिला वर्ग में अपना परचम लहराया है।

Dec 2, 2023 - 15:51
 0  414
शतरंज प्रतियोगिता में छाया डीएवी कॉलेज कांगड़ा

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन 45 वर्ष की उम्र पार कर चुके बेरोजगार शिक्षक प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से नौकरी की भीख मांगते हुए क्या कह रह... 45 वर्ष की उम्र पार कर चुके बेरोजगार शिक्षक प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से नौकरी की भीख मांगते हुए क्या कह रह... HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए

सुमन महाशा। कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किए गए अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा ने पुरुष वर्ग एवं महिला वर्ग में अपना परचम लहराया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अम्ब में किया गया था। गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय तथा सरदार पटेल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के पुरुष वर्ग में 25 टीमों तथा महिला वर्ग में 12 महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभागिता की थी, जिसमें महिला वर्ग एवं पुरुष वर्ग दोनों का ताज एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा ने अपने सिर सजाया। 
एमसीएम डीएवी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह पटियाल ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों का महाविद्यालय पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने बताया कि हमारे महाविद्यालय के खिलाड़ी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपना परचम लहरा रहे हैं और शतरंज का खेल मानसिक क्षमताओं के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है तथा जीवन की विभिन्न विपरीत परिस्थितियों में भी सामंजस्य बिठाकर लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में प्रेरित करता है। इस अवसर पर अतुल चौधरी, डॉ अरुणदीप और सभी खिलाडी उपस्थित रहे । 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0