उपायुक्त कांगड़ा ने आवश्यक वस्तुओं के परचून विक्रय मूल्य किए निर्धारित

जिला दंडाधिकारी, हेमराज बैरवा ने हिमाचल प्रदेश जमाखोरी एवं मुनाफाखोरी उन्मूलन के आदेश 1977 के खंड-3 (1)(ई) के अंतर्गत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला कांगड़ा में आवश्यक वस्तुओं के परचून विक्रय मूल्य समस्त करों सहित निर्धारित किए हैं।

Mar 3, 2025 - 18:33
 0  270
उपायुक्त कांगड़ा ने आवश्यक वस्तुओं के परचून विक्रय मूल्य किए निर्धारित

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

अभिषेक धीमान। धर्मशाला

जिला दंडाधिकारी, हेमराज बैरवा ने हिमाचल प्रदेश जमाखोरी एवं मुनाफाखोरी उन्मूलन के आदेश 1977 के खंड-3 (1)(ई) के अंतर्गत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला कांगड़ा में आवश्यक वस्तुओं के परचून विक्रय मूल्य समस्त करों सहित निर्धारित किए हैं। जिला कांगड़ा का कोई भी व्यापारी तथा निर्माता निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य उपभोक्ताओं से नहीं ले सकता है।

उन्होंने होटलों/ढाबों में परोसा जाने वाला खाना, सब्जियों जिसमें पूरी खुराक दाल सब्जी एवं चावल/चपाती प्रति खुराक 80 रुपये, दाल फ्राई प्रति प्लेट 60 रुपए, मटर-पनीर एवं पालक-पनीर प्रति प्लेट 80/90 रुपए, चिकन करी प्रति प्लेट 80 रुपए, मीट पका हुआ प्रति प्लेट 120 रुपए, तवा चपाती 5 रुपए, चाय 10 रूपये, तन्दूरी चपाती 7 रूपये, परांठा भरा हुआ अचार सहित 20 रुपए, दो पूरी/ भटूरा चने दही सहित प्रति प्लेट 50 रुपए, चावल 50 रूपये प्रति प्लेट, साधारण दाल 40 रूपये प्रति प्लेट तथा स्पेशल सब्जी 70 रूपये प्रति प्लेट निर्धारित किए हैं।

इसी प्रकार मीट बकरा, भेढ़ा प्रति किलोग्राम 500 रुपए, मुर्गा ब्राईलर, ड्रैस्ड प्रति किलोग्राम 200 रुपए, मीट सूअर प्रति किलोग्राम 250 रुपए, मछली कच्ची 200 रुपये प्रति किलोग्राम तथा मछली तली हुई 280 रुपये प्रति किलोग्राम तथा जिंदा मुर्गा 150 रूपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि हलवाईयों/ग्वालों द्वारा बेचा जाने वाला कच्चा दूध प्रति लीटर 55 रुपए, उबला हुआ दूध 57 रूपये प्रति लीटर, पैकेट दूध सभी ब्रांड का अंकित मूल्य पर तथा दही प्रति किलोग्राम 80 रुपए। इसी प्रकार पनीर खुला दूसरे राज्यों से आयातित तथा स्थानीय पनीर प्रति किलोग्राम 300 रुपए बेचा जाएगा।

इसके अलावा समोसा 12 रूपये, चौमिन वेज 60 रूपये प्रति प्लेट तथा 35 रूपये आधी प्लेट, चौमिन नॉन वेज 70 रूपये प्रति प्लेट तथा 40 रूपये आधी प्लेट, थुपका वेज 60 रूपये प्रति प्लेट तथा 40 रूपये आधी प्लेट, थुपका नॉन वेज 70 रूपये प्रति प्लेट तथा 50 रूपये आधी प्लेट, मोमो वेज 70 रूपये प्रति प्लेट तथा 40 रूपये आधी प्लेट, मोमो नॉन वेज 100 रूपये प्रति प्लेट तथा 55 रूपये आधी प्लेट बेचा जाएगा।

उपायुक्त ने बताया कि सभी परचून दुकानदारों, होटल, ढाबा मालिक एवं मीट तथा मछली विक्रेताओं से अपने-अपने व्यापारिक परिसरों के बाहर ग्राहक की जानकारी हेतु रेट लिस्टें जोकि हिन्दी भाषा में स्पष्ट रूप से लिखी हों तथा दुकानदार द्वारा दिनांक सहित हस्ताक्षरित हों, को लगाने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0