विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के शिवा प्रोजेक्ट में पौधों के कलस्टर का किया निरीक्षण 

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के सेहल और तरेहल  में प्रदेश सरकार के शिवा प्रोजेक्ट में अमरूद के पौधों

Dec 18, 2023 - 19:48
 0  180
विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के शिवा प्रोजेक्ट में पौधों के कलस्टर का किया निरीक्षण 
विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के शिवा प्रोजेक्ट में पौधों के कलस्टर का किया निरीक्षण 
विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के शिवा प्रोजेक्ट में पौधों के कलस्टर का किया निरीक्षण 

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल 
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के सेहल और तरेहल  में प्रदेश सरकार के शिवा प्रोजेक्ट में अमरूद के पौधों के कलस्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिवा प्रोजेक्ट तहत सेहल में 6 हेक्टेयर में लगभग 11950 पौधों और तरेहल में 1 हेक्टेयर में लगभग 1637 अमरूद के पौधों का निरीक्षण किया। उन्होंने मढेड़ में मीरा देवी द्वारा 3500 सिक्योर मीटर लगाए गए फ्लोरीकल्चर पॉलीहाउस का निरीक्षण किया। 
हिमाचल सरकार के किसान परिवारों की आय बढ़ाने और आजीविका में सुधार करने की परिकल्पना को साकार करने के लिए बागवानी विभाग ने किसानों के सहयोग से आर्थिकी में बदलाव ला दिया है। 
उसके बाद वह भट्टू में पलपुंग शरबलिंग मोनेस्ट्री के लोगों से रूबरू हुए जहां स्थानीय लोगों ने उनका खतक देकर स्वागत किया और गोंपा में जाकर पूजा अर्चना की। इसके बाद भट्टू में पलपुंग शरबलिंग स्कूल का निरीक्षण भी किया।
इस मौके पर सीपीएस किशोरी लाल उनके साथ विशेष रूप उपस्थित रहे। साथ ही एसटीसेल के उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू , एसडीएम बैजनाथ देवी चन्द ठाकुर , यूबा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव,  डिप्टी डायरेक्टर हॉल्टिकल्चर कमल सिंह नेगी,  डॉक्टर प्रयोजना निदेशक  एच पी शिवा देवेंद्र ठाकुर ,  अजय सगराय, संजीव कटोच,नेहा डोगरा , एएच डिओ राजेश राणा, राजेश शर्मा, विनोद शर्मा, गंगा राम , गोविंद शर्मा , मांगो राम शर्मा, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0