नशे के खात्मे को देवेंद्र जग्गी ने छेड़ी मुहिम, लोगों की शिकायतों पर कड़ा एक्शन लेगी सुक्खू सरकार

धर्मशाला शहर से लेकर गांव तक नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रदेश सरकार बड़ी मुहिम छेडऩे जा रही है।

Sep 25, 2024 - 14:56
 0  108
नशे के खात्मे को देवेंद्र जग्गी ने छेड़ी मुहिम, लोगों की शिकायतों पर कड़ा एक्शन लेगी सुक्खू सरकार

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। धर्मशाला

धर्मशाला शहर से लेकर गांव तक नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रदेश सरकार बड़ी मुहिम छेडऩे जा रही है। इसके लिए लोग सीधे मुझसे और ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष से शिकायत कर सकते हैं। यह बात गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश महासचिव, पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने धर्मशाला शहर के वार्डों व पंचायतों के प्रतिनिधियों से फीडबैक लेने के बाद कही। देवेंद्र जग्गी ने कहा कि वार्डों व पंचायतों के दौरों के दौरान जनप्रतिनिधियों व आमजनता ने नशे के अवैध कारोबार पर चिंता जताई है। इसी फीडबैक के आधार पर अब नशे का खात्मा जड़ से किया जाएगा। वह इसके लिए पुलिस के आला अफसरों से बात करेंगे। साथ ही वार्ड मेंबर्ज व पंचायत प्रधानों से भी मदद ली जाएगी। प्रदेश सरकार पुलिस गश्त को बढ़ाने के लिए आला अधिकारियों से आग्रह करेगी। 

देवेंद्र जग्गी ने लोगों से अपील की है कि वे सीधे उनसे व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी हरभजन सिंह से सीधे बात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला के 85 से ज्यादा बूथों से जनता से फीडबैक ली जाएगी। जग्गी ने कहा कि पिछले एक दशक से धर्मशाला की राजनीति को प्रदूषित करने का प्रयास किया गया है। अब क्रमवार तरीके से समूचे धर्मशाला हलके में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। इसमें जनता को भी सहयोग करना होगा। धर्मशाला को प्रदेश में माडल हलका बनाया जाएगा। मौजूदा समय में शहर में नगर निगम और स्मार्ट सिटी के कार्यों को तेज किया गया है। साथ ही पंचायत एरिया में भी बरसात में हुए नुकसान के अलावा रूटीन कार्यों को तेज किया गया है। 

बीडीओ आफिस, पीडब्ल्यूडी, जलशक्ति, कल्याण अधिकारी, तहसील आफिस में आने वाले लोगों को बेहतर सेवाएं दी जाएंगी। कृषि और बागबानी कार्यों को भी तेज किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0