ढली टनल केंद्र और बीजेपी सरकार की उपलब्धि, कांग्रेस न ले श्रेय : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रेस रिलीज़ में कहा कि ढली में नवनिर्मित टनल केंद्र सरकार और बीजेपी की प्रदेश सरकार की उपलब्धि है।

Dec 27, 2023 - 19:23
 0  234
ढली टनल केंद्र और बीजेपी सरकार की उपलब्धि, कांग्रेस न ले श्रेय : जयराम ठाकुर

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रेस रिलीज़ में कहा कि ढली में नवनिर्मित टनल केंद्र सरकार और बीजेपी की प्रदेश सरकार की उपलब्धि है। कांग्रेस सरकार अनायास ही इस कार्य का श्रेय लेने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने इस टनल के निर्माण को पूरा करना  पनी प्राथमिकता में शामिल किया होता तो इस टनल का लोकार्पण काफ़ी पहले हो जाता। सरकार की उदासीनता की वजह से इस टनल के पूरा होने में देरी हुई। नेता प्रतिपक्ष ने कहाकि कांग्रेस सरकार कुछ ख़ुद के काम करे और उसका श्रेय लो तो अच्छा लगेगा। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने 170 साल पहले शिमला में ढली टनल का निर्माण करवाया था। उसके बाद से शिमला में यातायात सुदृढ़ करने की दृष्टि से कोई टनल नहीं बनी। वहां पर यातायात को सुदृढ़ करने  लिए टनल अत्यंत आवश्यक थी। इसके लिए हमने काम किया। वैज्ञानिक सर्वे के बाद यह स्पष्ट हुआ कि ढली टनल के  साथ दूसरी टनल का निर्माण संभव है। हमारी सरकार के प्रयास से केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी के प्रोजैक्ट्स के तहत इस टनल के निर्माण को मंज़ूरी देते हुए 48 करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया। 09 मार्च 2022 को मैंने इस डबल लेन टनल का उद्घाटन किया। इसके साथ ही पैदल पथ और अन्य सुविधाओं के विकास के लिए 12 करोड़ रुपए अलग से स्वीकृत किए थे।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस इस टनल के निर्माण कार्य में कुल 53 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए गये थे। टनल के निर्माण से जुड़े ज़्यादातर काम हमारी सरकार के समय में पूरे हो गये थे। कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के साथ ही टनल के निर्माण कार्य धीमा पड़ गया। इस टनल को जल्दी से जल्दी पूरा करके प्रदेश के लोगों को समर्पित करना इस सरकार की प्राथमिकता में नहीं था। अतः इस टनल के निर्माण कार्य में इतना समय लग गया। 

जयराम ठाकुर ने कहा कि यातायात को सुचारू रूप से संचालित करने में ढली टनल अत्यंत आवश्यकता थी। अतः इसका निर्माण के लिए पूर्व की बीजेपी सरकार ने प्रयास किए और केंद्र सरकार के सहयोग से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इस निर्माण की मंज़ूरी मिली। हमारी सरकार में इस टनल का जल्दी से जल्दी निर्माण हमारी प्राथमिकता रही। इसलिए मैं सरकार को स्पष्ट कहना चाहता हूँ कि वह इस टनल के निर्माण का अनावश्यक श्रेय लेने के बजाय विकास से जुड़ी नई परियोजनाओं पर काम करे। जिससे प्रदेश के लोगों को सुविधा हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0