धर्मशाला नगर निगम को बेहतर कचरा प्रबंधन में मिला नेशनल स्काॅच आवार्ड

धर्मशाला नगर निगम को नेशनल स्काॅच आवार्ड-2024 से सम्मानित किया गया है।

Feb 16, 2025 - 18:13
 0  189
धर्मशाला नगर निगम को बेहतर कचरा प्रबंधन में मिला नेशनल स्काॅच आवार्ड

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। धर्मशाला 

धर्मशाला नगर निगम को नेशनल स्काॅच आवार्ड-2024 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार दिल्ली में आयोजित नेशनल स्काॅच आवार्ड वितरण समारोह में नगर निगम के आयुक्त जफर इकबाल ने हासिल किया है। नगर निगम के आयुक्त जफर इकबाल ने नेशनल स्काॅच आवार्ड के लिए नगर निगम के सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों सहित स्वच्छता मित्रों को श्रेय देते हुए कहा कि स्वच्छता और सफाई के लिए स्कॉच पुरस्कार स्कॉच समूह द्वारा दिया जाने वाला एक पुरस्कार है, जो उन व्यक्तियों, परियोजनाओं या संस्थानों को मान्यता देता है जिन्होंने अक्सर भारत में स्वच्छ भारत मिशन जैसी पहलों के संदर्भ में सफाई और सफाई प्रथाओं में सुधार करने में असाधारण उपलब्धियों का प्रदर्शन किया है मूलतः, यह किसी समुदाय या संगठन में स्वच्छता और स्वास्थ्य मानकों के लिए उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाने वाला पुरस्कार है।

 उन्होंने कहा कि धर्मशाला को बेहतर कूड़ा कचरा प्रबंधन तथा स्वच्छता के लिए अपनाए जा रहे बेहतर तरीकों के आधार पर दिया गया है। नगर निगम के आयुक्त ने कहा कि धर्मशाला नगर निगम में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर करने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से ही कूड़े के सही निष्पादन और उसके उचित संकलन को लेकर धर्मशाला नगर निगम में स्वच्छ शहर - समृद्ध शहर अभियान की शुरूआत की गई है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत स्वच्छता मित्रों और नगर निगम द्वारा लोगों को घरों पर ही गीला तथा सूखा कूड़ा अलग करने बारे जागरूक किया जाएगा।

 उन्होंने कहा कि कूड़े के सही प्रबंधन की जिम्मेदारी जितनी नगर निगम की है उतनी ही हम सबकी भी है।उन्होंने कहा कि धर्मशाला वैश्विक स्तर पर एक प्रतिष्ठित पर्यटन गंतव्य है। यह शहर जितना अधिक स्वच्छ और सुंदर बनेगा उतना ही अधिक यहां पर्यटकों का आगमन होगा। उन्होंने कहा कि धर्मशाला के स्वच्छ और सुंदर बनने से यहां के लोगों की आर्थिकी में भी व्यापक सुधार होगा। उन्होंने कहा कि कुड़ा प्रबंधन के क्षेत्र में नगर निगम को आत्मनिर्भर बनने की आज आवश्यकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0