धर्मशाला वासी एक जून को बेईमानी के खिलाफ वोट करेंः जग्गी

ईमानदारी और बेईमानी के बीच लड़ाई है धर्मशाला उप-चुनाव युवाओं से अपीलः परिवार और आस-पड़ोस में मतदान से कोई न छूट

May 31, 2024 - 23:13
 0  252
धर्मशाला वासी एक जून को बेईमानी के खिलाफ वोट करेंः जग्गी

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

मुनीश धीमान। धर्मशाला

धर्मशाला के मतदाताओं से अपील है कि एक जून को मतदान के लिए अपने घरो से निकल कर अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें। मतदान हमारा अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है। धर्मशाला उप-चुनाव इस बार ईमानदारी और बेईमानी के बीच है। हम सभी लोक सभा चुनावों की तैयारी कर रहे थे लेकिन प्रदेश के 6 विधायकों ने अपना ज़मीर बेच दिया, जिसके कारण लोकसभा चुनावों के साथ विधानसभा उप-चुनाव भी हो रहे हैं। युवाओं से भी आह्वान है कि वह सुनिश्चित करें कि अपने परिवार के अलावा आस-पड़ोस में भी मतदान करने में कोई न छूटे। यह बात एक विशेष भेंट वार्ता में धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी ने कही। उन्होंने कहा कि धर्मशाला की जनता को एक वोट बेईमानी के खिलाफ ईमानदारी के लिए करना है और दूसरा वोट देश में बदलाव के लिए करना है। इस बार कांगड़ा-चंबा की जनता एक सांसद को नहीं बल्कि एक केंद्रीय मंत्री का चुनाव करने जा रही है। जग्गी ने कहा कि धर्मशाला उप-चुनाव में एक तरफ जन-बल है तो दूसरी ओर धन-बल। हम सबको मिल कर धन-बल के खिलाफ मतदान करना है ताकि हमेशा की तरह ईमानदारी की जीत हो। धन के लालच में अपना ज़मीर बेचने वालों को ऐसा सबक सिखाना है कि भविष्य में ऐसा करने के बारे में कोई सोच भी न सके।

भाजपा कार्यकर्ता राजनीतिक समर्थन से उपर उठ कर करें मतदान

 देवेंद्र जग्गी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी अपील की है कि वह राजनीतिक समर्थन से हट कर बेईमानी के खिलाफ मतदान करें। धन के लालच में जनमत का अपमान करने वाला भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं के सिर पर बिठा दिया गया है लेकिन पूरा विश्वास है कि भाजपा कार्यकर्ता किसी बेईमान का साथ कभी नहीं देंगे। जग्गी ने धर्मशाला की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह अपने कार्यकाल के दौरान लोगों के हितों के सभी धर्मशाला वासियोें को एक समान दृष्टि से देखेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0