धर्मशाला में महिला आयोग की विशेष अदालत, 4 मामलों का निपटारा

धर्मशाला में राज्य महिला आयोग की विशेष अदालत के दूसरे दिन 11 मामलों की सुनवाई हुई। 4 निपटाए, 3 पुलिस को भेजे, त्वरित न्याय पर जोर।

Feb 12, 2026 - 20:59
 0  45
धर्मशाला में महिला आयोग की विशेष अदालत, 4 मामलों का निपटारा

संजीव भारद्वाज।धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा वीरवार को दूसरे दिन भी मण्डलीय आयुक्त कार्यालय धर्मशाला में जिला स्तर पर विशेष अदालत का आयोजन किया गया।  महिला आयोग की अध्यक्षा विद्या नेगी, सदस्य सरोज शर्मा, रीना पुंडीर तथा रीना दरोच ने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर महिला उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद एवं घरेलू हिंसा से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई।

 अध्यक्षा विद्या नेगी ने बताया कि आज कुल 11 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से 4 मामलों को लंबित रखा गया, 4 मामलों का निपटारा किया गया तथा 3 मामलों को आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस को भेजा गया है। विशेष अदालत में आयोग की अध्यक्षा एवं सदस्यों द्वारा पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित मामलों में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आयोग द्वारा यह विशेष पहल महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने तथा उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है।

राज्य महिला आयोग द्वारा इस प्रकार की विशेष अदालतों के माध्यम से महिलाओं से जुड़े मामलों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करने के प्रयास लगातार जारी हैं। इस अवसर पर हिमाचल महिला आयोग कार्यालय शिमला से सदस्या सचिव बुशरा अंसारी, लॉ ऑफिसर यशपाल शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीर बहादुर, महिला थाना धर्मशाला से सब-इंस्पेक्टर रजनी, हेड कांस्टेबल आशा तथा महिला आयोग के निजी सचिव दिलीप सिंह और राधिका सूद उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0