पुलिस मैदान में आयोजित होगा जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस: एडीसी

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पुलिस मैदान धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा।

Jan 11, 2024 - 20:55
 0  270
पुलिस मैदान में आयोजित होगा जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस: एडीसी

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

मुनीश धीमान । धर्मशाला

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पुलिस मैदान धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा सौरभ जस्सल ने वीरवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उपायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने गणतंत्र दिवस समारोह के बेहतर आयोजन के लिए संबंधित विभागों को सभी तैयारियां समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिला स्तरीय समारोह के मुख्यातिथि 26 जनवरी को प्रातः 10ः30 बजे शहीद स्मारक में माल्यार्पण के उपरांत प्रातः 11 बजे पुलिस मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस दौरान पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स द्वारा मार्च पास्ट निकाला जाएगा। मुख्यातिथि के जनता के नाम संदेश के उपरांत विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे जबकि स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके परिजनों को कार्यक्रम में विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित विभागों को समारोह के दृष्टिगत शहर की साफ सफाई सुनिश्चित बनाने और शहर में स्थित विभिन्न स्मारकों की स्वच्छता हेतु भी विशेष प्रबन्ध करने के अलावा गणतंत्र दिवस पर इन स्मारकों में स्थापित प्रतिमाओं पर माल्यर्पण करने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त उपायुक्त ने धर्मशाला स्थित सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होने को कहा। उन्होंने आम नागरिकों से भी पूरे जोश के साथ गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होने का आग्रह किया है। इस अवसर पर सहायक आयुक्त सुभाष गौतम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितेष लखनपाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0