डीएलएड काउंसिलिंग 10 से, निजी संस्थानों में 331 सीटें खाली

डीएलएड सत्र 2025-27 के लिए फेज-दो काउंसिलिंग 10 फरवरी से शुरू होगी। निजी संस्थानों में 331 सीटें खाली, मेरिट के आधार पर होगा चयन।

Feb 8, 2026 - 13:28
 0  54
डीएलएड काउंसिलिंग 10 से, निजी संस्थानों में 331 सीटें खाली

धर्मशाला | हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने डीएलएड सत्र 2025 से 27 के लिए फेज-दो काउंसिलिंग से संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी जारी कर दी है। फेज-दो, राउंड-दो की मेरिट सूची और काउंसिलिंग का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा जारी सूची के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित निजी डीएलएड संस्थानों में कुल 331 सीटें रिक्त हैं, जिनमें 81 सबसिडाइज्ड तथा 250 नॉन-सबसिडाइज्ड सीटें शामिल हैं। यह सीटें जिला कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू, शिमला, सिरमौर और ऊना सहित कई जिलों के संस्थानों में उपलब्ध हैं।

बोर्ड ने फेज-दो, राउंड-दो की काउंसिलिंग प्रक्रिया का शेड्यूल जारी करते हुए बताया है कि काउंसिलिंग दस फरवरी से शुरू होकर 12 फरवरी तक चलेगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सामान्य वर्ग, ओबीसी, एससी, एसटी, बीपीएल सहित सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर बोर्ड मुख्यालय में अपने मूल प्रमाण पत्र तथा उनकी छायाप्रतियों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। मेरिट सूची में नाम आने का अर्थ सीट का सुनिश्चित होना नहीं है, बल्कि सीटों का आबंटन उपलब्धता तथा काउंसिलिंग के निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाएगा।

इन्हें मिलेगा मौका

काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए दस फरवरी को 34 से 32 अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। 11 फरवरी को 31 से 28 अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी काउंसिलिंग में भाग लेंगे, जबकि 12 फरवरी को 27 से 16 अंक तक प्राप्त करने वाले सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को काउंसिलिंग के लिए आमंत्रित किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0