जीएवी कांगड़ा में जमा दो के छात्र-छात्राओं को दी भावभीनी विदाई

जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा में अनन्या शर्मा मिस फेयरवेल व अक्षत धीमान मिस्टर फेयरवेल चुने गए ।

Feb 10, 2024 - 16:20
 0  1.1k
जीएवी कांगड़ा में जमा दो के छात्र-छात्राओं को दी भावभीनी विदाई
जीएवी कांगड़ा में जमा दो के छात्र-छात्राओं को दी भावभीनी विदाई

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

सुमन महाशा । कांगड़ा

जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा में अनन्या शर्मा मिस फेयरवेल व अक्षत धीमान मिस्टर फेयरवेल चुने गए। अर्जुन महाशा को मिस्टर पर्सनालिटी व मान्या को मिस पर्सनालिटी से नवाजा गया। रैंप वॉक व अन्य प्रतियोगिताएं करवा कर मैडम अनु वालिया, अंजलि जसवाल व अजय चौधरी ने कड़ी परख के बाद विजेताओं को घोषित किया। स्कूल प्रिंसिपल सुनील कांत चड्ढा, उप प्रधानाचार्य सुजाता शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया ।

इससे पहले जमा दो व दसवीं के छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए हवन यज्ञ किया गया, जिसमें स्कूल की चेयरपर्सन डॉक्टर नीना पाहवा ,मैनेजमेंट सदस्यों अजय वालिया , एम एस रियात स्वर्ण शर्मा ,सचिन चड्ढा व अनुपम शर्मा ने शिरकत की और छात्रों को सफलता के टिप्स दिए। फेयरवेल पार्टी के दौरान अनुपम शर्मा ने जमा एक मेडिकल, नॉन मेडिकल व कॉमर्स के टॉपर छात्रों को 5100-5100 रुपए देने की घोषणा की ।

रंगारंग कार्यक्रम का आगाज संस्कृति ठाकुर ने ओ रे पिया गाने पर डांस कर किया जमा दो के छात्रों में साड़ी पहनने की स्पर्धा करवाई गई ,जिसमें सूर्यांश परवान ने विजेता रहा। साहिल समृद्धि अनमोल व आर्यन ने एक पल तो हमें जीने दो गाना पेश कर तालियां बटोरीं।म्यूजिकल चेयर कॉमर्स की छात्रा सृष्टि ने जीती, न्यूज़ पेपर डांस में यामिनी -कंगना ने धमाल मचाया तो पिल्लो थ्रो में अनन्या ने बाजी मारी । तनिष्का रंधावा ने बढ़िया विज्ञापन कर इनाम पाया वैलून डांस अर्पित शर्मा एवं डांस विद बैलून रिदुमन मकोटिया के नाम रहे ।

जमा दो की छात्रा नव्या ने बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किल गाने पर डांस पर समां बांधा जबकि सृष्टि ने एक-एक ठुमके पर डांस कर धमाल मचाया। अर्पित, सूर्यांश ,मोहित, ऐरन ने सोण्या दिल से मिला ले दिल पर बढ़िया डांस कर सबका दिल जीत लिया ।धुन, संस्कृति व सानिया ने कजरारे कजरारे तेरे कारे कारे नैना पर डांस कर धमाल मचाया । अंत में प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा ने छात्र-छात्राओं से डटकर मेहनत करने की अपील की और कहा कि हर स्पर्धा में आने टॉप कर स्कूल का नाम रोशन करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0