हिमाचल प्रदेश के कर्मचारी केंद्रीय बजट में आयकरदाताओं को मिली राहत से खुश

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट में आयकरदाताओं को बड़ी राहत मिली है।

Feb 2, 2025 - 12:09
 0  1.9k
हिमाचल प्रदेश के कर्मचारी केंद्रीय बजट में आयकरदाताओं को मिली राहत से खुश

ओम प्रकाश शर्मा। शिमला

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट में आयकरदाताओं को बड़ी राहत मिली है। 12 लाख रुपए तक की आमदनी पर अब आयकर नहीं देना होगा। इसमें स्टैंडर्ड डिडक्शन भी जोड़ दें तो अब वेतन भोगियों को 12.75 लाख रुपए की कर योग्य आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।केंद्रीय बजट में इस ऐलान से हिमाचल कर्मचारी गदगद है। इसको लेकर हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष संजीव शर्मा का कहना है कि हमें इतनी उम्मीद नहीं थी। यह तो उम्मीद से ज्यादा मिला है। हमने सोचा था कि 10 लाख रुपए तक की आय में इनकम टैक्स की छूट मिल सकती है। अब 12.75 लाख तक की आय पर कोई भी टैक्स नहीं लगेगा। इससे कर्मचारियों में खुशी की लहर उमड़ पड़ी है।

प्रदेश के कर्मचारियों की DA की अभी तीन किशते देय हैं, इसलिए हमारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह है कि प्रदेश के कर्मचारियों का एनपीएस का जो 9200 करोड रुपए का शेयर भारत सरकार के पास है, उसे भी जल्द से जल्द रिलीज किया जाए। ताकि हिमाचल के कर्मचारियों को तीन प्रतिशत DA की किस्त और 2016 से 2022 तक का पे एरियर मिल सके।सूत्रों की माने तो प्रदेश में कर्मचारियों का 8000 करोड रुपए पे एरियर और 1500 करोड रुपए DA देय हैं। ऐसे में अगर केंद्र सरकार से एनपीएस का पैसा आता है तो निश्चित तौर पर प्रदेश सरकार DA और एरिया का भुगतान कर कर्मचारियों को राहत दे सकती है।

संजीव शर्मा का कहना है कि प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को राजत्व दिवस पर चार फ़ीसदी DA की घोषणा की आस थी लेकिन अभी ये भी पूरी नहीं हो पाई। हिमाचल प्रदेश सचिवालय पेंशनर्स कल्याण संघ के महासचिव भूपराम वर्मा ने भी कर्मचारी नेता संजीव शर्मा का समर्थन करते हुए केंद्रीय बजट में कर्मचारियों को आयकर छूट में राहत का स्वागत किया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0