पालमपुर अस्पताल में मरीजों की दी जा रही हर सुविधा : आशीष बुटेल 

मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा, आशीष बुटेल ने रविवार को सिविल अस्पताल पालमपुर का औचक निरीक्षण किया और अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

Jan 7, 2024 - 18:55
 0  306
पालमपुर अस्पताल में मरीजों की दी जा रही हर सुविधा : आशीष बुटेल 
पालमपुर अस्पताल में मरीजों की दी जा रही हर सुविधा : आशीष बुटेल 

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

मनोज धीमान। पालमपुर 
मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा, आशीष बुटेल ने रविवार को सिविल अस्पताल पालमपुर का औचक निरीक्षण किया और अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। सीपीएस ने कहा कि सिविल अस्पताल पालमपुर, प्रदेश के बेहतर स्वास्थ्य में संस्थानों है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों के सभी 34 पद भरे हुए हैं।अस्पताल में आंख, कान, नाक, गला, महिला रोग, हड्डी, रेडियोलॉजिस्ट, बाल रोग, मेडिसिन, त्वचा, शल्य चिकित्सा इत्यादि विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा  कि अस्पताल ने  नयें ब्लॉक में प्राइवेट वार्ड, महिला रोग वार्ड की सुविधा आरम्भ कर दी गई है। उन्होंने अधिकारियों को अस्पताल परिसर में मरीजों को पार्किंग सुविधा उपलब्ध करवाने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने लेबर रूम को भी 25 जनवरी तक नयें ब्लॉक में आरम्भ करने के आदेश दिये। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने सिविल अस्पताल के नयें भवन में भी मरीजों के लिये उपलब्ध सुविधाओं को आरम्भ करने के लिये दिशा-निर्देश जारी किये। इसके पश्चात मुख्य संसदीय सचिव, आशीष बुटेल से हिमाचल प्रदेशस्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ  का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष आशा राम  और महासचिव अर्चित ठाकुर के नेतृत्व में  मिला।  स्थानीय निकाय कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली, 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान, नगर निगम तथा अन्य स्थानीय निकाय कर्मचारियों का स्टेट कैडर बनाने, खाली पदों को भरने औऱ खाली पदों पर पदोन्नति इत्यादि का मांग पत्र सौंपा गया। सीपीएस ने संघ की सभी मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुना और हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। इसके उपरांत आशीष बुटेल ग्राम पंचायत बगोड़ा के लोगों से रूबरू हुए तथा उनकी समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि वे लोगों की समस्याओं को जानने के लिये गांव-गांव का दौरा कर रहे हैं ताकि समस्याओं का निपटारा मौके पर ही किया जा सके। इस अवसर पर नगर निगम महापौर गोपाल नाग, पार्षद दिलबाग सिंह, अर्चित बुटेल, मदन दीक्षित, किक्की गोयल, डॉ चक्रवती, एसडीओ सार्थक सूद, कौशल्या देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0