पूर्व सैनिकों के लिए बड़ी भर्ती! 38,000 सैलरी के साथ 350 पद, जानें पूरी डिटेल
भूतपूर्व सैनिकों के लिए सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 350 पदों पर भर्ती निकली है। 5 से 7 मई तक हमीरपुर, नादौन, कांगू, सरकाघाट और धर्मशाला में इंटरव्यू होंगे।
नादौन।
भूतपूर्व सैनिकों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। चैकमेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के भरूच जिले में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 350 पदों पर भर्ती की जाएगी।
भर्ती प्रक्रिया के तहत 5 मई को सीएसडी कैंटीन परिसर हमीरपुर, नादौन और कांगू में, 6 मई को सीएसडी कैंटीन सरकाघाट में तथा 7 मई को स्टेशन मुख्यालय धर्मशाला में इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
इस भर्ती में भारतीय थल सेना के भूतपूर्व सैनिक भाग ले सकते हैं, जिनकी आयु 54 वर्ष तक हो और वे कम से कम दसवीं पास हों।
चयनित उम्मीदवारों को 38,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा, साथ ही रहने की निशुल्क सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। हालांकि वेतन में से पीएफ और पीटी की कटौती नियमानुसार की जाएगी।
जरूरी दस्तावेज
उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय निम्न दस्तावेज साथ लाने होंगे:
- डिस्चार्ज बुक
- पीपीओ
- एक्स-सर्विसमैन पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट
- बैंक पासबुक या कैंसल्ड चेक
- 10वीं की मार्कशीट
- 8 पासपोर्ट साइज फोटो
योग्यता व शर्तें
- आयु सीमा: अधिकतम 54 वर्ष
- शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 10वीं पास
- मेडिकल कैटेगरी: SHAPE-1
- लंबाई: कम से कम 5 फुट 6 इंच
📞 संपर्क जानकारी
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार निम्न अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं:
- सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) एस.वाई. राव – 99250-31769
- जितेंद्र कुमार सिंह – 97277-56848
- ब्रजेश तिवारी – 63943-50610
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0