मेले और उत्सव हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक : किशोरी लाल 

बैजनाथ में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव के समापन पर मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

Mar 12, 2024 - 18:23
 0  198
मेले और उत्सव हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक : किशोरी लाल 
मेले और उत्सव हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक : किशोरी लाल 

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

मनोज धीमान। पालमपुर 

बैजनाथ में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव के समापन पर मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य संसदीय सचिव ने लोगों को सम्बोधित करते हुए मेला समिति को उत्सव के सफल और भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बैजनाथ शिवरात्रि महोत्सव सदियों से यहां पर आयोजित होता रहा है और आने वाले समय में इस मेले के महत्व को और बढ़ाने के साथ भव्य आकार दिलवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि लोगों की आस्था से जुड़ा पर्व है और लोगों का अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मेले और उत्सव हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं और इनके आयोजन से संस्कृति को सहेजने और अगली पीढ़ी तक जानकारी पहुंचाने में सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बाबा बैजनाथ का आशिर्वाद प्राप्त किया और विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों की सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने बैजनाथ की सभी मांगों को एक साथ पूरा करने की घोषणा की है।  

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का बैजनाथ के लोगों के प्रति लगाव अलग ही है। 

 इस अवसर पर सीपीएस ने पांच दिनों तक उत्सव में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने दंगल के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया। उन्होंने इस अवसर पर उत्सव की स्मारिका और कैलेंडर का विमोचन किया। इससे पहले एसडीएम एवं मेला समिति के अध्यक्ष देवी चन्द ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उत्सव के सफलतापूर्वक आयोजन में सहयोग के लिये बैजनाथ के लोगों, मेला समिति के सरकार एवं गैर सरकारी सदस्यों का आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश एससी सेल के उपाध्यक्ष रविन्द्र बिट्टू, बीपीए के अध्यक्ष अनुराग शर्मा , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंदर जम्वाल, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंदर राव , कुलदीप राणा, रमेश चड्डा , सचिन शर्मा , मनोज कपूर , गंगा राम शर्मा, अजय गौड, शशी राणा , मोहिंदर सिंह , मुनीश शर्मा , कृष्ण शर्मा , बाल कृष्ण बंटी , मुनीश अवस्थी, बनवीर, लक्की वर्मा , शलभ अवस्थी सहित सभी मंदिर ट्रस्टी , नगर पंचायत बैजनाथ पपरोला के सभी पार्षद , सभी पंचायत के प्रतिनिधि , विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0