पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने मां बज्रेश्वरी देवी के दर नवाया शीश
चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने कांगड़ा के प्रसिद्ध बज्रेश्वरी देवी मंदिर में माथा टेका और महाशतचंडी यज्ञ में भाग लिया। जानिए इस धार्मिक आयोजन की पूरी जानकारी।
Videos
View Allसुमन महाशा। कांगड़ा
चैत्र नवरात्रि के दौरान बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू माता का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने माथा टेकने के उपरांत महाशतचंडी यज्ञ में शामिल होकर पूजा अर्चना की। मंदिर के वरिष्ठ पुजारियों ने उनकी विधिवत पूजा अर्चना करवाई। इस अवसर पर मंदिर अधिकारी नीलम राणा ने उनको माता की चुनरी और माता की तस्वीर भेंट की। इस अवसर पर इनके साथ मंदिर ट्रस्टी अशोक हिमाचली, उमाकांत शर्मा, पार्षद सौरभ चौधरी, जिला कांगड़ा कांग्रेस के महामंत्री आशीष शर्मा (आशु), मुनीश कांसरा, गोल्डी कटौच, शुभम बंसल, पवन चौधरी, पवन मास्टर, रमन कुमार, जतिन्दर कुमार, रिंकू कुमार, शेंकी कुमार भी साथ में उपस्थित रहे।
Rozana Himachal की टीम आपको ताजा अपडेट्स देती रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0