धर्मशाला में विकास को मिली रफ्तार! विधायक केवल सिंह पठानिया ने 36 लाख की सड़कों का किया शिलान्यास

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने ग्राम पंचायत सुधेड़ में लगभग 36 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो संपर्क सड़कों का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से करीब 450 लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी।

Apr 7, 2026 - 18:29
 0  9
धर्मशाला में विकास को मिली रफ्तार! विधायक केवल सिंह पठानिया ने 36 लाख की सड़कों का किया शिलान्यास
धर्मशाला में विकास को मिली रफ्तार! विधायक केवल सिंह पठानिया ने 36 लाख की सड़कों का किया शिलान्यास

धर्मशाला। पवन महेरा 

36 लाख की लागत से दो संपर्क सड़कों का शिलान्यास, 450 लोगों को मिलेगा लाभ : केवल सिंह पठानिया

Keval Singh Pathania, विधायक Shahpur Himachal Pradesh एवं उपमुख्य सचेतक ने आज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत Sudhed Panchayat Dharamshala के वार्ड नंबर-1 में विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान लगभग 36 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो संपर्क सड़कों के निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई।

विधायक ने मुख्य संपर्क मार्ग से Dhar Village Dharamshala तक करीब 33 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 455 मीटर लंबी सड़क का शिलान्यास किया। इसके अलावा Bhunteganj Village तक गोल डगा वारा कोठा से बनने वाली करीब 3 लाख रुपये की सड़क का भी शुभारंभ किया। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के लगभग 450 लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन की सुविधा में सुधार होगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को प्राथमिकता

इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़कें विकास की रीढ़ होती हैं और इनके बेहतर होने से आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को गति मिलती है।

लोगों की समस्याएं सुनीं

कार्यक्रम के दौरान विधायक धार गांव में स्थानीय लोगों से रूबरू हुए और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान किया जाए।

इससे पहले विधायक ने Bhatalla Panchayat Dharamshala के अंतर्गत Tota Rani Village (वार्ड नंबर-5) में भी लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। क्षेत्रवासियों ने बिजली, पानी, सड़क और सिंचाई से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं, जिनमें से कई का समाधान मौके पर ही किया गया।

इसके बाद विधायक Kajlot Panchayat के वार्ड नंबर-5 में आयोजित धन्यवाद समारोह में भी शामिल हुए, जहां स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। विधायक ने यहां भी लोगों को समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर Dr. Sunanda Pathania, Amit Sharma, Chandrashekhar, Ashish Chaudhary, Pankaj Chaudhary, Saurav Sharma सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0