सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण को प्रतिबद्ध: किशोरी लाल

मुख्य संसदीय सचिव, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने मंगलवार को धार चढ़ियार के लोगों से मिलकर इलाके की समस्याओं को सुना।

Aug 20, 2024 - 18:42
 0  225
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण को प्रतिबद्ध: किशोरी लाल

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

ब्यूरो।  रोजाना हिमाचल 

मुख्य संसदीय सचिव, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने मंगलवार को धार चढ़ियार के लोगों से मिलकर इलाके की समस्याओं को सुना। विद्युत, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा से सम्बंधित लगभग 150 लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को इनको शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने सामुदायिक भवन के प्रांगण में औषधीय पौधा बेहड़ा रोपित  किया।
सीपीएस  ने कहा कि प्रदेश सरकार, समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार सुशासन की सरकार है और लोगों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए उचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता पर हल किया जाए और किसी को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगवाए जाएं। उन्होंने कहा कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी क्षेत्रों में एक समान विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए विभागों को आदेश जारी किए गए हैं। सीपीएस ने कहा कि भारी बारिश के कारण प्रदेश के कई इलाकों में लोगों को नुकसान हुआ है। उन्होने कहा कि सरकार, प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के साथ  है और आपदा लोगों की सहायता एवं  पुनर्वास के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने  आश्वस्त किया कि बरसात के कारण जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनकी सरकार द्वारा हरसंभव मदद की जाएगी।
किशोरी लाल ने कहा कि चौबू भुलाना मार्ग पर भूस्खलन के कारण सड़क अवरुद्ध हो गई थी, जिसे लोक निर्माण विभाग ने समयबद्ध बहाल किया है।  इससे पहले, सीपीएस  ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर श्रदांजलि दी।  इस मौके पर नायब तहसीलदार अक्षित शर्मा, बीडीओ केसर सिंह राणा, बीडीओ सिकंदर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जमवाल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0