प्रदेश के नंबरदारों को भी नहीं बख्श रही सरकार : जयराम ठाकुर

प्रदेश के नंबरदार पिछले 10 महीने से अपने मानदेय इंतजार कर रहे हैं लेकिन सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है।

Jan 24, 2025 - 19:40
 0  360
प्रदेश के नंबरदारों को भी नहीं बख्श रही सरकार : जयराम ठाकुर

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

ओम प्रकाश शर्मा। शिमला 

प्रदेश के नंबरदार पिछले 10 महीने से अपने मानदेय इंतजार कर रहे हैं लेकिन सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। दस महीने से बेहद कम मानदेय पाने वाले लोगों का वेतन रोकने से पहले सरकार को ऐसे लोगों के बारे में भी सोचना चाहिए। वेतन या मानदेय जो भी हो वही कर्मचारी के परिवार पालने का साधन होता है। परिवार के लिए चाहे राशन खरीदना हो या बच्चों की पढ़ाई और फीस का इंतजाम करना हो, सारा खर्च व्यक्ति अपनी कमाई से ही करता है। ऐसे में मानदेय को दस–दस महीनों तक रोक कर रखना सरकार की संवेदनहीनता है। सरकार एक बार भी ऐसे लोगों के परिवार के बारे में नहीं सोचती है। सरकार नंबरदारों का मानदेय अविलंब जारी करे। 

जयराम ठाकुर ने कहा यह स्थिति सिर्फ एक विभाग या एक क्षेत्र की नहीं है। हर जगह लोग इसी प्रकार की स्थिति का सामना कर रहे हैं। यह परिस्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है कि अपना काम करने के बाद बेहद छोटी-छोटी धनराशि पर काम करने वाले लोगों को उनका मानदेय समय से नहीं मिल रहा है। विभिन्न आउटसोर्स और अस्थाई पदों पर काम कर रहे कर्मियों की भी यही स्थिति है। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बीते कल ही नाहन मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे एमबीबीएस के छात्रों को स्टाइपेंड न देने की खबरें भी प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। छात्रों को इंटर्नशिप के दौरान दिया जाने वाला स्टाइपेंड उन छात्रों के भरण पोषण के काम आता है। उन्हें परिवार पर आश्रित नहीं रहना पड़ता है लेकिन सरकार ने इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टर्स का भी स्टाइपेंड भी नहीं दे रही है। हर मंच पर व्यवस्था परिवर्तन और स्वास्थ्य व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की बातें करना और करोड़ों रुपए अपने व्यवस्था परिवर्तन की ब्रांडिंग में खर्च करना सरकार नहीं भूलती है लेकिन व्यवस्था को चलाए रखने में जो लोग अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं उन्हें प्रताड़ित करने से सरकार बाज भी नहीं आती है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश भर की चीजों पर नजर रखें और कहीं पर भी किसी के साथ नाइंसाफी हो रही है तो उसमें दखल दें। सिर्फ व्यवस्था परिवर्तन की रट लगाने भर से व्यवस्था नहीं बदलती है उसके लिए काम करना पड़ता है।

जयराम ठाकुर ने समस्त प्रदेशवासियों को हिमाचल प्रदेश के 55वें पूर्ण राज्यत्व दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा 25 जनवरी 1971 से शुरू हुआ यह सफर निरंतर आगे की तरफ बढ़ता जा रहा है। पहाड़ी राज्य ने खुद को शिखर पर ले जाने के लिए पहाड़ जैसी चुनौतियों का सामना किया। हमारे संघर्ष और कठिन प्रयासों के बलबूते आज हिमाचल देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। आज हिमाचल प्रदेश में दुनिया की सबसे लंबी सुरंग है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सहयोग से टनलों और फोर लेन की सड़कों का जाल बिछ रहा है। हिमाचल के एक कोने से दूसरे कोने के बीच की दूरियां चंद घंटों में सिमट कर रह गई हैं। हिमाचल की बिजली से पूरा उत्तर भारत रोशन हो रहा है। जो भी हमने अब तक हासिल किया है वह आसान नहीं था। हिमाचल की सभी उपलब्धियां में अपना योगदान देने वाले सभी महानुभावों को मैं नमन करते हुए उनका आभार प्रकट करता हूं। अभी हमें बहुत लंबी यात्रा करनी है जिसके लिए हर हिमाचली के सहयोग और समर्पण की आवश्यकता होगी। हिमाचल को उन्नति समृद्धि विकास के शिखर तक ले जाना हर हिमाचली का लक्ष्य है, जिसे हम हासिल करके रहेंगे। सभी प्रदेशवासियों को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0