पुलिस खेलकूद एवं कर्त्तव्य प्रतियोगिता का राज्यपाल ने किया शुभारंभ 

 मंगलवार को पुलिस ग्राउंड,धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित 52वीं हिमाचल प्रदेश पुलिस खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता-2023 का शुभारंभ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया।

Nov 28, 2023 - 18:25
 0  333
पुलिस खेलकूद एवं कर्त्तव्य प्रतियोगिता का राज्यपाल ने किया शुभारंभ 

Videos

View All
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स..

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 

मंगलवार को पुलिस ग्राउंड,धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित 52वीं हिमाचल प्रदेश पुलिस खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता-2023 का शुभारंभ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया। इस दौरान उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुलिस बल लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने, खेलों में भागीदारी के साथ-साथ हर क्षेत्र में अपनी भूमिका सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, इसके लिए पुलिस बलों को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है। उन्होंने पुलिस बलों से समाज की अपेक्षानुसार और अधिक संवदेनशील होने का आग्रह किया।
राज्यपाल ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं और ड्यूटी मीट विभिन्न क्षेत्रों के अधिकारियों और कर्मचारियों को एक साथ लाते हैं। इससे एक-दूसरे को जानने और समझने के साथ-साथ टीम वर्क की भावना को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल खेल भावना से प्रतिस्पर्धा करते हैं और शांति के संरक्षक के रूप में भी अपनी भूमिका बखूबी सुनिश्चित करते हैं।
उन्होंने कहा कि कर्त्तव्य निर्वहन के दौरान पुलिस बलों को अनेक चुनौतियों और मानसिक दवाब का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस तरह की प्रतियोगिताएं उनके स्वास्थ्य के लिए नितांत आवश्यक हैं। उन्होंने पुलिस बलों से नशे की बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने का आग्रह किया।
इससे पहले, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्होंने कहा कि पुलिस की यह प्रतियोगिता कोविड महामारी के कारण 3 वर्ष के उपरांत आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में राज्य भर के लगभग 600 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर सांसद किशन कपूर, उप-महापौर सर्व चंद गलोटिया, पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया, उपायुक्त निपुण जिंदल, पुलिस अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0