इंस्टाग्राम दोस्ती बनी दर्दनाक जाल, 8 साल शोषण, थाने पहुंची युवती
हमीरपुर में इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद युवती से शादी का झांसा देकर शोषण और ब्लैकमेल का मामला सामने आया, 8 साल बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। हमीरपुर
सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती किस कदर जानलेवा और प्रताड़ना का सबब बन सकती है, इसका एक खौफनाक उदाहरण हमीरपुर जिले में सामने आया है। एक 23 वर्षीय युवती ने इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद पिछले पांच वर्षों से चल रहे शारीरिक और मानसिक शोषण के खिलाफ बड़सर थाना में मामला दर्ज करवाया है। आरोपित पर विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2019 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान गांव लोहडरां निवासी एक युवक से हुई थी। युवक ने युवती को विश्वास में लेकर बाबा बालक नाथ क्षेत्र में मिलने बुलाया। आरोप है कि वहां आरोपित ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और धोखे से उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। पीड़िता के अनुसार, इन तस्वीरों को हथियार बनाकर आरोपित युवक पिछले कई वर्षों से डराता-धमकाता रहा। इतना ही नहीं, आरोपित तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर उसे बार-बार बुलाता और उसके साथ मारपीट व दुष्कर्म करता रहा। प्रताड़ना से बचने के लिए युवती ने 2022 में पंजाब के खरड़ में शिफ्ट होकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम शुरू किया, लेकिन आरोपित वहां भी पहुंच गया और उसका शोषण जारी रखा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0