जिला कांगड़ा में प्रदेश में सबसे ज्यादा इंतकाल के मामलों का हुआ निपटारा 

उपायुक्त डॉ  निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा जिला में 30 तथा 31 जनवरी को आयोजित राजस्व लोक अदालतों में इंतकाल के 6121 मामले तथा तकसीम के 391 मामले निपटाए गए हैं।

Feb 1, 2024 - 20:42
 0  216
जिला कांगड़ा में प्रदेश में सबसे ज्यादा इंतकाल के मामलों का हुआ  निपटारा 

मुनीश धीमान। धर्मशाला 

उपायुक्त डॉ  निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा जिला में 30 तथा 31 जनवरी को आयोजित राजस्व लोक अदालतों में इंतकाल के 6121 मामले तथा तकसीम के 391 मामले निपटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला ने प्रदेश में सबसे ज्यादा इंतकाल के मामले निपटाए हैं।उन्होंने बताया कि अब तक आयोजित विभिन्न राजस्व लोक अदालतों में इंतकाल के 21483 तथा तकसीम के 1133 मामले निपटाए जा चुके हैं। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने बताया कि हर माह के अंतिम दो दिन राजस्व लोक अदालतों के आयोजन के लिए निर्धारित किए गए हैं, ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके और इंतकाल तथा तकसीम के मामलों का निदान सुनिश्चित हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0