हिमाचल एफिलिएटिड पब्लिक स्कूल संघ की बैठक का हुआ आयोजन
हिमाचल एफिलिएटिड पब्लिक स्कूल संघ की बैठक आज भोटा निजी होटल में हुई।

रूहानी नरयाल। नादौन
हिमाचल एफिलिएटिड पब्लिक स्कूल संघ की बैठक आज भोटा निजी होटल में हुई। बैठक में सर्व समिति से जगजीत सिंह ठाकुर को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि निजी स्कूल समाज निर्माण में देश भर में अहम भूमिका निभा रहे हैं। लाखों शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार भी प्रदान कर रहे हैं। निजी स्कूलों से पढ़कर अधिकतर बच्चे आज देश के अहम पदों पर देश की सेवा कर रहे हैं। लेकिन देश निर्माण में यह भूमिका निभा रहे निजी स्कूलों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। जो की असहनीय है। उन्होंने प्रदेश भर के समस्त स्कूल प्रबंधकों से आग्रह किया कि वे एक संगठन तले एकत्रित हो होकर समस्त समस्याओं का हल सरकार से करवा सके। स्कूलों की समस्याओं को एक होकर सरकार के करवाया जा सके।ठाकुर ने कहा हम सरकार व प्रशासन के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चलेंगे। बोर्ड द्वारा निजी स्कूलों के संदर्भ में किए गए अहम बदलावों पर सर्वसम्मति से बोर्ड सचिव का विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी व जिला कार्यकारिणी की भी घोषणा की।
प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश शर्मा,मुख्य सचिव डॉक्टर सुमन ठाकुर, सह- सचिव अतुल ठाकुर व रजत डोगरा, कानूनी सलाहकार वीरेंद्र चौधरी, सचिन प्रताप वर्मा व नरेंद्र ठाकुर, मुख्य सलाहकार महेश राणा, कोषाध्यक्ष अनिल ठाकुर, प्रिंट मीडिया एन. भारती व सोशल मीडिया जोगिंदर देव आर्य।
जिला हमीरपुर प्रधान देवराज वर्मा, जिला ऊना लखनपाल शर्मा, जिला कांगड़ा जोन 1 रजत डोगरा, जिला कांगड़ा जोन 2 राजकुमार, जिला बिलासपुर पवन शर्मा, जिला सोलन अनिल गौतम, जिला मंडी भूपेंद्र पाल, जिला चंबा सुरेंद्र शर्मा, जिला शिमला पुष्पराज बंसल, जिला किन्नौर देव सिंह नेगी, जिला सिरमौर कुंदन सिंह ठाकुर, जिला कुल्लू से पूर्ण चंद ठाकुर को भी चुना गया।
What's Your Reaction?






