बिजली सब्सिडी के लिए 15 अप्रैल से लिंकिंग शुरू

हिमाचल में 15 अप्रैल से बिजली सब्सिडी के लिए राशन कार्ड-मीटर लिंकिंग शुरू होगी, एक कार्ड पर सिर्फ 2 मीटर को ही मिलेगा लाभ।

Apr 4, 2026 - 11:48
 0  27
बिजली सब्सिडी के लिए 15 अप्रैल से लिंकिंग शुरू

फोकस हिमाचल ब्यूरो। शिमला
हिमाचल प्रदेश में बिजली सब्सिडी को लेकर सरकार नई व्यवस्था लागू करने जा रही है। इसके तहत 15 अप्रैल से राशन कार्ड को बिजली मीटरों से जोड़ने (लिंकेज) की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया जाएगा, जिससे उपभोक्ता घर बैठे ही यह प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

नई व्यवस्था के अनुसार एक राशन कार्ड पर अधिकतम दो बिजली मीटरों को ही सब्सिडी का लाभ मिलेगा। यदि किसी परिवार के नाम पर दो से अधिक मीटर हैं, तो तीसरे मीटर पर सब्सिडी नहीं दी जाएगी और उपभोक्ता को पूरा बिल चुकाना होगा।

लिंकेज के लिए उपभोक्ताओं को पोर्टल पर जाकर राशन कार्ड नंबर और बिजली मीटर की जानकारी दर्ज करनी होगी। सत्यापन के बाद दोनों को लिंक कर दिया जाएगा।

सरकार का कहना है कि इस ऑनलाइन प्रणाली से उपभोक्ताओं को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और प्रक्रिया पारदर्शी बनेगी। साथ ही इससे वास्तविक लाभार्थियों की पहचान आसान होगी और सब्सिडी वितरण में अनियमितताओं पर रोक लगेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0