हिमाचल में महंगी होगी शराब, नई नीति से बढ़ेगा राजस्व
हिमाचल में नई आबकारी नीति 2026-27 लागू, शराब महंगी होगी। सरकार को 3000 करोड़ से अधिक राजस्व की उम्मीद, टोल नीति को भी मंजूरी।
शिमला । मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में प्रदेश सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल बैठक में आबकारी नीति 2026-27 और टोल टैक्स बैरियर नीति 2026-27 को स्वीकृति प्रदान की गई। जानकारी के अनुसार नई आबकारी नीति से प्रदेश में शराब महंगी होगी तथा इससे वित्तीय वर्ष के दौरान 3,000 करोड़ रुपए से अधिक राजस्व जुटाए जाने की संभावना है। इसी तरह टोल टैक्स वैरियर से 180 करोड़ रुपए राजस्व की संभावना है। ई-ऑक्शन से शराब के ठेकों की नीलामी होगी। कुल मिलाकर नई नीति के तहत 20 फीसदी अधिक राजस्व जुटाए जाने की संभावना है।
लॉटरी शुरू करने के विकल्प को तलाशेगी मंत्रिमंडलीय उपसमिति
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उप-समिति के गठन को मंजूरी दी गई। यह हिमाचल प्रदेश राज्य लॉटरी (विनियमन) नियम, 2026 का प्रारूप तैयार करेगी। नगर नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी कमेटी के सदस्य होंगे। निदेशक, कोषागार एवं लेखा इस समिति के सदस्य सचिव होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0