हिमाचल में चुनाव की तैयारी तेज, आचार संहिता जल्द
हिमाचल में पंचायत व शहरी निकाय चुनावों की तैयारी तेज। राज्य चुनाव आयोग जल्द आचार संहिता लागू कर सकता है, वोटर लिस्ट तैयार।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। शिमला
प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य चुनाव आयोग इस सप्ताह कभी भी चुनाव आचार संहिता लागू कर सकता है। आयोग ने सप्लीमेंटरी वोटर लिस्ट तैयार कर ली है, जिससे चुनाव कार्यक्रम घोषित करने का रास्ता साफ हो गया है।
आयोग द्वारा 51 शहरी निकायों और पुरानी पंचायतों की मतदाता सूची तैयार की जा चुकी है। शहरी निकायों में नारकंडा और रोहड़ू की वोटर लिस्ट 27 अप्रैल तक जारी की जाएगी। वहीं, लिटिगेशन वाली पंचायतों की सूची 24 अप्रैल तक और पुनर्गठन वाली पंचायतों की सूची 27 अप्रैल तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
राज्य चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि 1 अप्रैल 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे। इससे बड़ी संख्या में युवाओं को पहली बार मतदान करने का अवसर मिलेगा।
आयोग के अनुसार, कुछ कारणों से चुनाव समय पर नहीं हो पाए थे, लेकिन अब न्यायालय के निर्देशानुसार इन्हें तय समयसीमा में पूरा किया जाएगा। अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष संशोधन अभियान चलाया जा रहा है। इसी के आधार पर आगामी चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0