हिमाचल टूरिज्म स्प्रिंग कार्निवल का धर्मशाला में 25 फरवरी से होगा आयोजन 

पर्यटन विभाग धर्मशाला में 25 से 29 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश टूरिज्म स्प्रिंग कार्निवाल का आयोजन करेगा।

Feb 3, 2024 - 20:33
 0  216
हिमाचल टूरिज्म स्प्रिंग कार्निवल का धर्मशाला में 25 फरवरी से होगा आयोजन 

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

मुनीश धीमान। धर्मशाला 

पर्यटन विभाग धर्मशाला में 25 से 29 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश टूरिज्म स्प्रिंग कार्निवाल का आयोजन करेगा। यह जानकारी देते हुए पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि कांगड़ा जिला को पर्यटन की राजधानी बनाने की दिशा में कारगर कदम उठाए जा रहे हैं तथा इसी कड़ी में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि आगामी पांच वर्षों में पर्यटकों की संख्या तीन करोड़ से बढ़ाकर पांच करोड़ करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस के लिए अधोसरंचना विकसित करने के साथ साथ विभिन्न स्तरों पर पर्यटन विभाग के माध्यम से भव्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने की कार्य योजना तैयार की गई है। आरएस बाली ने कहा कि पहली बार आयोजित किए जा रहे हिमाचल टूरिज्म स्प्रिंग कार्निवल में पांच स्टार नाइट्स आयोजित की जाएंगी। इन 5 स्टार नाइट्स में कई प्रसिद्ध गायक पर्यटकों ’और स्थानीय नागरिकों का मनोरंजन करेंगे। इसमें वॉयस ऑफ धौलाधार प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसके अलावा पहली बार ब्रास बैंड कांटेस्ट भी आयोजित किया जायेगा। इससे हिमाचल के ब्रास बैंड कलाकारों किसी सार्वजनिक मंच पर अपनी प्रतिभा दर्शाने का पहली बार मंच मिलेगा। उन्होंने कहा कि कार्निवाल में कलाकारों के अलग अलग ग्रुप हिमाचली नृत्य की विहंगम प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने कहा कि कार्निवाल में फूड फेस्टिवल, हिमाचली कला की प्रदर्शनी और सांस्कृतिक उत्सव भी आयोजित किया जायेगा। इसके अलावा पारंपरिक वेशभूषा फैशन शो भी आयोजित होगा। पर्यटन विभाग की कोशिश है कि कांगड़ा जिला में निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहें जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिले। आरएस बाली ने कहा कि पर्यटन विभाग के अधिकारियों को स्प्रिंग कार्निवल के सफल आयोजन के लिए निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0