हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट: बारिश-बर्फबारी, आंधी का खतरा
हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच बारिश-बर्फबारी जारी। शिमला, मंडी, सिरमौर में आंधी का खतरा, तापमान में गिरावट दर्ज।
रोज़ाना हिमाचल ब्यूरो। शिमला
हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच बारिश-बर्फबारी का दौर लगातार जारी है। राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश का दौर चल रहा है। शिमला सहित अन्य भागों में झमाझम बारिश हुई है। मौसम में आए बदलाव से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कुकुमसेरी का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों के दौरान मनाली में 53.0, सराहन 32.5, सियोबाग 32.4, जोत 27.0, भुंतर 26.5, निचार और जोत 19.0, भरमौर 17.0, धर्मशाला 15.3, भटियात 13.4, सांगला 10.8, जोगिंद्रनगर 10.0, रामपुर 8.2, पालमपुर 6.6, कांगड़ा 6.5, कुमारसैन में 5.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। गोंधला में 13.0, केलांग 12.0, कुकुमसेरी 11.4, हंसा 10.0, सांगला 1.4 व कल्पा में 0.4 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। किन्नौर की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर चल रहा है। रामपुर सहित निचले क्षेत्रों में दोपहर बाद बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 20 मार्च को राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। शिमला, सिरमौर व मंडी जिले के लिए भारी बारिश-बर्फबारी व अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट है।
21 से 25 मार्च के दौरान राज्य उच्च पर्वतीय कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। विभाग ने विस्तारित अवधि मौसम पूर्वानुमान भी जारी किया है। अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0