हिमाचल में 7 दिन बारिश-बर्फबारी, 5 जिलों में ओलावृष्टि अलर्ट

हिमाचल में एक हफ्ते तक बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी।

Mar 29, 2026 - 10:38
Mar 29, 2026 - 10:42
 0  99
हिमाचल में 7 दिन बारिश-बर्फबारी, 5 जिलों में ओलावृष्टि अलर्ट

रोज़ाना हिमाचल ब्यूरो। शिमला

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट बदल सकता है। राज्य में एक सप्ताह तक अधिकांश स्थानों पर बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान कुछ भागों में अंधड़ चलने का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं पांच जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आया है। अगले तीन-चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 29 मार्च से तीन अप्रैल तक बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। हालांकि, पहली अप्रैल को उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में ही हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 31 मार्च को कुछ स्थानों पर और 29 से 30 मार्च तथा दो व तीन अप्रैल को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। इसके अलाव 29 से 30 मार्च और दो-तीन अप्रैल को 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला जिले के लिए 29 मार्च को ओलावृष्टि व अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान की बात करें तो शिमला में न्यूनतम तापमान 10.5, मनाली 6.5, कांगड़ा 14.2, मंडी 13.6, बिलासपुर 14.0, चंबा 12.3, जुब्बड़हट्टी 11.4, कुफरी 6.1, सुंदरनगर 12.1, भुंतर 10.0, कल्पा 4.0, धर्मशाला 9.5, ऊना 16.0, नाहन 13.0, केलांग 1.1, पालमपुर 11.0, सोलन 10.2, कुकुमसेरी 4.2, भरमौर 8.0, सेऊबाग 8.5, बरठीं 12.3, कसौली 11.6, पांवटा साहिब 18.0, सराहन 9.3, देहरा गोपीपुर 18.0, ताबो 1.6 व नेरी में 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0