एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा में हिंदी विभाग ने व्याख्यान का किया आयोजन

एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा में हिंदी विभाग द्वारा शुक्रवार को कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बलजीत सिंह पटियाल के मार्गदर्शन में एक विशेष व्याख्यान 'साक्षात्कार' का आयोजन किया गया।

Dec 20, 2024 - 19:05
 0  252
एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा में हिंदी विभाग ने व्याख्यान का किया आयोजन

सुमन महाशा। कांगड़ा

एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा में हिंदी विभाग द्वारा शुक्रवार को कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बलजीत सिंह पटियाल के मार्गदर्शन में एक विशेष व्याख्यान 'साक्षात्कार' का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के 60 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. सीमा देवी ने साक्षात्कार के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार दो या दो से अधिक व्यक्तियों के बीच एक औपचारिक वार्तालाप है, जिसमें आम तौर पर एक व्यक्ति, साक्षात्कारकर्ता, जानकारी प्राप्त करने, योग्यता का आकलन करने, या नौकरी, प्रवेश, या अन्य उद्देश्यों के लिए उम्मीदवार की उपयुक्तता का मूल्यांकन करने के लिए प्रश्न पूछता है। इस विशेष व्याख्यान में प्रो. राकेश कुमार ने भी अपने विचार विद्यार्थियों के समक्ष रखे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0