HP स्कूल शिक्षा बोर्ड का बड़ा ऐलान, जल्द होगी शिक्षक भर्ती परीक्षा
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई स्कूलों में नियुक्त होने वाले शिक्षकों के लिए परीक्षा सिलेबस जारी कर दिया है। परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव दोनों प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे। जल्द ही परीक्षा तिथि घोषित होने की संभावना है।
ब्यूरो । कांगड़ा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य के सीबीएसई स्कूलों में नियुक्त किए जाने वाले शिक्षकों के लिए परीक्षा सिलेबस जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा प्रधानाचार्य, हैडमास्टर, प्रवक्ता (लेक्चरर) और प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) पदों के लिए यह सिलेबस तय किया गया है। सिलेबस जारी होने के बाद शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। अब जल्द ही परीक्षा तिथि घोषित किए जाने की भी संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रदेश भर में 5 हजार से अधिक शिक्षकों की परीक्षा आयोजित की जानी है।
नया परीक्षा पैटर्न लागू
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए नया परीक्षा पैटर्न लागू किया है। यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसकी अवधि ढाई घंटे निर्धारित की गई है। प्रश्नपत्र को दो भागों में बांटा गया है। पहले भाग में 60 अंकों के बहुविकल्पीय (Objective Type) प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि दूसरे भाग में 40 अंकों के वर्णनात्मक (Descriptive Type) प्रश्न शामिल होंगे। इस पैटर्न के जरिए अभ्यर्थियों की विषय संबंधी समझ और लेखन क्षमता दोनों का आकलन किया जाएगा।
सिलेबस जारी
बोर्ड ने प्रवक्ता वर्ग के लिए हिंदी, अंग्रेजी, फिजिक्स, कैमिस्ट्री, गणित, बायोलॉजी, इकोनॉमिक्स और ज्योग्राफी विषयों का सिलेबस जारी किया है। वहीं टीजीटी वर्ग के लिए हिंदी, अंग्रेजी, गणित, साइंस और सोशल साइंस विषय शामिल किए गए हैं। इन्हीं विषयों के आधार पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0