TGT मेडिकल भर्ती का रिजल्ट जारी, 166 पद भरे

हिमाचल चयन आयोग ने TGT मेडिकल के 169 पदों में से 166 का रिजल्ट जारी किया, 502 अभ्यर्थियों का हुआ दस्तावेज सत्यापन।

Mar 28, 2026 - 17:40
 0  108
TGT मेडिकल भर्ती का रिजल्ट जारी, 166 पद भरे

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी

रोजाना हिमचाल ब्यूरो। हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने शनिवार को पोस्ट कोड 25003 के तहत ट्रेनी प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (मेडिकल) के 169 पदों की भर्ती के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 2025 में आयोजित की गई थी। इसका परिणाम मेरिट के आधार पर तैयार किया गया है। इन पदों को भरने का अनुरोध निदेशक प्रारंभिक शिक्षा  से प्राप्त हुआ था। पदों के लिए 12,866 आवेदन प्राप्त हुए थे और उन सभी को अनंतिम रूप से स्वीकार कर लिया गया था। कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट में 11,065 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 1,801 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट की मेरिट के आधार पर दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए 502 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। यह प्रक्रिया 2 से 7 मार्च तक आयोजित की गई थी।
चयनित अभ्यर्थियों की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी
आयोग ने ट्रेनी टीजीटी(प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) मेडिकल के 166 पदों का परिणाम तैयार कर लिया है, जबकि तीन पद (ओबीसी(डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) एक और एससी(डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-2) उम्मीदवारों की अनुपलब्धता के कारण रिक्त रह गए हैं। आयोग की ओर से चयनित अभ्यर्थियों की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट(https://hprca.hp.gov.in/) पर अपलोड कर दी गई है। आयोग के सचिव डाॅ.  विक्रम महाजन ने कहा कि  परिणाम तैयार करने में पूरी सावधानी बरती गई है, फिर भी अनजाने में हुई या तकनीकी त्रुटि की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। आयोग को बाद में इसमें सुधार करने का अधिकार सुरक्षित है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0