बस को आधे रूट में छोड़ भागा एचआरटीसी चालक, निलंबित, जानें क्या हुआ?

हमीरपुर डिपो के एचआरटीसी चालक ने घुमारवीं के पास बस बीच रास्ते छोड़ दी। यात्रियों की शिकायत पर चालक निलंबित, पुलिस में मामला दर्ज।

Feb 11, 2026 - 20:06
 0  144
 बस को आधे रूट में छोड़ भागा एचआरटीसी चालक, निलंबित, जानें क्या हुआ?

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी

हमीरपुर/घुमारवीं। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में गलोड़-शिमला रूट पर घुमारवीं के पास एक एचआरटीसी बस चालक बस को छोड़कर भाग गया। मामला संज्ञान में आने के बाद निगम प्रबंधन ने बस को छोड़कर भागे हमीरपुर डिपो के चालक को निलंबित कर दिया है। निलंबित चालक को एचआरटीसी डीएम कार्यालय हमीरपुर में अटैच किया गया है। चालक की पहचान जुम्मी मोहम्मद निवासी बरठीं कोटलू के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक बीते दिन हमीरपुर डिपो की बस गलोड़ से शिमला रूट पर जा रही थी। जब बस घुमारवीं के नजदीक पहुंची थी तो बस चालक बस को छोड़कर भाग गया।

यात्रियों के मुताबिक चालक ने नशा किया हुआ था और सही तरीके से बस नहीं चला रहा था। यात्रियों को दुर्घटना होने की आशंका बन गई थी। जब यात्रियों ने उसे सही तरीके से बस चलाने के लिए कहा तो वह बस को छोड़कर भाग गया। इस कारण यात्री काफी परेशान हुए। यात्रियों ने निगम प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी रोष जताया। इसके बाद जब काफी समय तक चालक वापस बस चलाने के लिए नहीं आया तो परिचालक ने आरएम हमीरपुर राहुल कुमार को सूचना दी। वहीं, अन्य बस के चालक को बस सहित शिमला के लिए रवाना किया गया। इसके बाद निगम प्रबंधन ने घुमारवीं पुलिस थाना में शिकायत दी। 

क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया बस को छोड़कर भागे चालक को निलंबित कर दिया गया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0