धर्मशाला में आइस और रोलर स्केटिंग रिंंक से पर्यटन को लगेंगे नए पंख : देवेंद्र जग्गी

धर्मशाला के निचले सकोह में आइस और रोलर स्केटिंग रिंक का निर्माण एडीबी के फंड से किया जाएगा।

Nov 5, 2024 - 17:07
 0  198
धर्मशाला में आइस और रोलर स्केटिंग रिंंक से पर्यटन को लगेंगे नए पंख : देवेंद्र जग्गी

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो रिपोर्ट। रोज़ाना हिमाचल

धर्मशाला के निचले सकोह में आइस और रोलर स्केटिंग रिंक का निर्माण एडीबी के फंड से किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया जारी है। लोन एग्रीमेंट होते ही इस 40 करोड़ के प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। यह बात कांग्रेस प्रदेश महासचिव, पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने मंगलवार को धर्मशाला हलके की जनता से वर्चुअल संवाद के दौरान कही। देवेंद्र जग्गी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मुखिया सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों पर कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से प्रयास चल रहे हैं।

इस कड़ी में बीड़ में पैराग्लाइडिंग विश्व कप, बनखंडी जू, पौंग में स्वदेश दर्शन योजना, फोरलेन, स्मार्ट सिटी आदि दर्जनों प्रोजेक्टों का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। इसी कड़ी में निचले सकोह में सकोह में आइस और रोलर स्केटिंग रिंक का निर्माण एडीबी के फंड से किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया जारी है। करीब 40 करोड़ का यह प्रोजैक्ट है। धर्मशाला-गगल रोड पर निचले सकोह में रिंक तक रोड व अन्य कनेक्टिविटी तय कर ली गई है।

 इस प्रोजेक्ट से युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे। साथ ही स्मार्ट सिटी धर्मशाला में पर्यटन का नया अध्याय भी शुरू होगा। देवेंद्र जग्गी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों पर धर्मशाला हलके में एकसमान विकास किया जा रहा है।

कई कूहलें जाइका प्रोजेक्ट में लाई जाएंगी

देवेंद्र जग्गी ने कहा कि धर्मशाला की कई कूहलें जाइका प्रोजेक्ट के दायरे में लाई जाएंगी। हाल ही में कई कूहलों का काम पूरा किया गया है। किसान बहुल एरिया में सिंचाई की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। जल्द ही कृषि व जाइका के अधिकारियों का दौरा गांवों में करवाया जाएगा।

धर्मशाला में इस बार ज्यादा गेहूं बीज

देवेंद्र जग्गी ने कहा कि रबी फसलों की बिजाई का दौर है। किसानों को कृषि विभाग धर्मशाला के कार्यालय की ओर से गेहूं व अन्य बीज दिए जा रहे हैं। इस बार गेहूं बीज की ही डिमांड 1400 क्विंटल की है। यह पिछली बार से 200 क्विंटल ज्यादा है। यह सब कांग्रेस सरकार का विजन है। बीज न मिलने पर किसान उनसे बात कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0