गोरड़ा में  विधायक केवल सिंह पठानिया  ने 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम के तहत सुनीं जनसमस्याएं

विधायक केवल सिंह पठानिया ने  सोमवार को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत विधायक केवल सिंह पठानिया ने गोरड़ा पंचायत में लोगों की समस्याएं सुनीं  व अधिकांश का मौके पर ही निपटारा किया गया।

Jan 22, 2024 - 19:48
 0  216
गोरड़ा में  विधायक केवल सिंह पठानिया  ने 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम के तहत सुनीं जनसमस्याएं

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

विशाल वर्मा। शाहपुर 

विधायक केवल सिंह पठानिया ने  सोमवार को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत विधायक केवल सिंह पठानिया ने गोरड़ा पंचायत में लोगों की समस्याएं सुनीं  व अधिकांश का मौके पर ही निपटारा किया गया। विधायक ने कहा कि शाहपुर-बोह सड़क पर 14 करोड़ 20 लाख की राशि व्यय की जाएगी, ताकि लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि गोरड़ा पंचायत में दस लाख की लागत से पटवार घर का निर्माण किया जाएगा   इसके साथ ही 50 लाख की लागत से गोरड़ा में तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य भी किया जाएगा, ताकि जल संरक्षण की दिशा में कारगर कदम उठाए जा सकें। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि गोरड़ा के साथ लगते क्षेत्रों में पेयजल की बेहतर सुविधा पर 2 करोड़ 42 लाख खर्च किए जाएंगे ताकि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर के समग्र विकास को सुनिश्चित किया जाएगा तथा लोगों की समस्याओं का भी त्वरित निदान सुनिश्चित करने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान उनसे जो वायदे किए गए थे उनको पूरा किया जाएगा तथा राज्य सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के मागदर्शन में सभी गारंटियों को चरणबद्व तरीके से पूरा कर रही है ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।  रसोई गैस की गाड़ी को भी भनाला गोरड़ा तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि गोरड़ा में विद्युत समस्या को भी दूर किया जाएगा इसके लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।  विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राजकीय उच्च पाठशाला भनाला का नामकरण भी शहीद पवन सिंह राजकीय उच्च पाठशाला किया जाएगा इसके साथ ही राजकीय उच्च पाठशाला भनाला में चारदीवारी के लिए दस लाख व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल में एक हेंडपंप भी लगाया जाएगा। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि लोगों की समस्याओं के त्वरित निदान के लिए भी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी स्तर पर लोगों को परेशानी नहीं झेलनी पड़े।

इस अवसर पर उप मंडल अधिकारी करतार चंद,लोकनिर्माण विभाग अधिशासी अभियंता अंकज सूद, जलशक्ति विभाग अधिशासी अभियंता अमित डोगरा, तहसील दार राकेश कुमार ,बिजली विभाग के एसडीओ विक्रम शर्मा, लोकनिर्माण विभाग एसडीओ वीपुल पुंज,आईटीआई प्रिंसीपल चैन सिंह,डॉक्टर पशुपालन विभाग राजीव कुमार, जलशक्ति बिभाग एसडीओ रजाक मोहम्मद ,खण्ड विकास अधिकारी कंवर सिंह सहित वरिष्ठ काँग्रेस नेता देवदत्त शर्मा, वरिष्ठ काँग्रेस नेता ओंकार राणा,रविन्द्र राणा पूर्व प्रधान,नीलम राणा पूर्व प्रधान, प्रधान सुनीता रानी, उप प्रधान इकवाल सिंह मिंटा,रितिका शर्मा जिला परिषद सदस्य,मदन लाल पूर्व उप प्रधान, राकेश कटोच हेडमास्टर राजकीय उच्च पाठशाला भनाला उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0