Mahindra XUV 7XO: SUV या सिनेमा हॉल? जानिए वो कार जिसमें मिलता है खास सिस्टम और आपकी हर ड्राइव बनेगी सुपर-एंटरटेनिंग
Mahindra XUV 7XO में पहली बार Dolby Vision और Dolby Atmos, कार में OTT स्ट्रीमिंग, पावरफुल इंजन और प्रीमियम फीचर्स।
नई दिल्ली । Mahindra XUV 7XO Features महिंद्रा XUV 7XO अब भारत में पहली SUV बन चुकी है जिसमें डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस दोनों सिस्टम एक साथ दिए गए हैं। ये प्रीमियम ऑडियो-विजुअल तकनीकें टीवी, सिनेमा और स्मार्टफोन में इस्तेमाल होती है और गेमिंग व फिल्म देखने का अनुभव सिनेमा हॉल जैसा बनाती है। डॉल्बी विजन से बेहतर कलर, गहरे काले और हाई ब्राइटनेस के साथ HDR पिक्चर क्वालिटी मिलती है, जबकि डॉल्बी एटमॉस 3D इमर्सिव सराउंड साउंड का अनुभव देता है।
कार में OTT प्लेटफॉर्म (OTT Platforms in Car)
XUV 7XO में ग्राहकों के लिए Gaana ऐप के जरिए डॉल्बी एटमॉस में म्यूजिक सुनना संभव है। वहीं, Sony LIV के जरिए डॉल्बी विजन और एटमॉस में फिल्में, टीवी शो और लाइव स्पोर्ट्स सीधे कार में देखे जा सकते हैं। यह भारत की पहली कार है जिसमें सिस्टम लेवल पर OTT प्लेटफॉर्म दिया गया है। Sony LIV की बड़ी लाइब्रेरी से मनोरंजन का अनुभव बिना किसी अतिरिक्त सेटअप के सीधे कार में मिलता है।
इंजन और कीमतें (Engines and Prices)
नई महिंद्रा XUV 7XO कुल 8 वेरिएंट और 5 पावरट्रेन ऑप्शन में उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 13.66 लाख रुपये से 24.92 लाख रुपये तक है। इसमें 203 बीएचपी का 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 185 बीएचपी का 2.2 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आते हैं। टॉप डीजल वेरिएंट में टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक और AWD यानी ऑल-व्हील ड्राइव का विकल्प भी मौजूद है।
प्रीमियम फीचर्स और आराम (Premium Features and Comfort)
XUV 7XO अपने सेगमेंट की सबसे फीचर्स वाली SUV में से एक है। इसमें ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीटें, 16-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, पावर्ड बॉस मोड, वायरलेस चार्जिंग, 7 एयरबैग, लेवल 2 ADAS फीचर्स, 540-डिग्री कैमरा और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा ऑटो होल्ड और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक भी दिए गए हैं, जिससे ड्राइविंग और पार्किंग दोनों आसान हो जाती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0