Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक जल्द लॉन्च!

Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 जल्द लॉन्च हो सकती है। जानें डिजाइन, रेंज, फीचर्स और लॉन्च अपडेट।

Feb 22, 2026 - 01:00
 0  90
Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक जल्द लॉन्च!

रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है और अब यह इंतजार जल्द खत्म हो सकता है. कंपनी की आने वाली इलेक्ट्रिक क्रूजर Flying Flea C6 को चेन्नई की सड़कों पर बिना किसी कवर के टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. इस बार सामने आई तस्वीरों से साफ हो गया है कि बाइक प्रोडक्शन के बेहद करीब है और जल्द ही इसकी लॉन्चिंग का ऐलान हो सकता है।

Flying Flea C6 को पहली बार पब्लिक ट्रैफिक में बिना कवर के देखा गया है, जिससे इसके प्रोडक्शन मॉडल की साफ तस्वीर सामने आई है. इससे पहले इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान कवर में देखा गया था. अब इस नई झलक से संकेत मिल रहा है कि कंपनी लॉन्च की तैयारियों के अंतिम चरण में है. ऑटोमोटिव उत्साही रेवंत ने इसके स्पाई शॉट्स शेयर किए हैं।

EICMA में हो चुकी है पेश
इस इलेक्ट्रिक क्रूजर को पहली बार पिछले साल EICMA शो में पेश किया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है. फिलहाल इसके कई प्रोटोटाइप देश के अलग-अलग हिस्सों में रोड टेस्टिंग के दौरान देखे जा रहे हैं।

क्लासिक डिजाइन के साथ हेरिटेज टच
बाइक का डिजाइन पुराने वर्ल्ड वॉर II दौर की Flying Flea मोटरसाइकिल से प्रेरित है. इसमें सर्कुलर हेडलैंप, गर्डर फ्रंट फोर्क, मिनिमल बॉडी पैनलिंग, बड़े एलॉय व्हील्स और एक्सपोज्ड फ्रेम दिया गया है. राइट साइड में बेल्ट ड्राइव सिस्टम और बैटरी एरिया में खास रिब्ड डिजाइन इसे अलग पहचान देता है. इसका ओवरऑल लुक स्लिम और क्लासिक क्रूजर स्टाइल को बरकरार रखता है।

क्या मिलने की उम्मीद

हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक स्पेसिफिकेशन्स नहीं बताए हैं, लेकिन उम्मीद है कि इसकी परफॉर्मेंस 250cc से 350cc पेट्रोल बाइक के बराबर होगी. इसमें मिड-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर, बेल्ट ड्राइव सिस्टम, दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल ABS दिया जा सकता है।

बैटरी और रेंज क्या हो सकती है

Flying Flea C6 में करीब 4 से 5 kWh का बैटरी पैक मिलने की संभावना है, जो रियल वर्ल्ड में 100 से 150 किमी तक की रेंज दे सकता है. इसमें लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी इस्तेमाल होने की उम्मीद है, जो ज्यादा सुरक्षित और लंबी उम्र के लिए जानी जाती है. साथ ही, इसमें मैग्नीशियम बैटरी केसिंग, एक्टिव थर्मल मैनेजमेंट, सेल-लेवल मॉनिटरिंग और IP67 रेटेड प्रोटेक्शन जैसे एडवांस फीचर्स भी मिल सकते हैं।

स्मार्ट फीचर्स भी होंगे शामिल

इस इलेक्ट्रिक बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ सर्कुलर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलने की उम्मीद है. इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और मैसेज अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल और कीलेस इग्निशन जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

जल्द हो सकता है लॉन्च का ऐलान

चेन्नई में बिना किसी कवर के टेस्टिंग और प्रोडक्शन-रेडी लुक को देखते हुए माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान कर सकती है. Flying Flea C6 रॉयल एनफील्ड के इलेक्ट्रिक सेगमेंट में बड़े कदम की शुरुआत साबित हो सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0