भारत-कनाडा रिश्ते से निकलेगा खालिस्तान का कांटा, डोभाल दौरे के मायने ?

NSA अजीत डोभाल की ओटावा यात्रा से भारत-कनाडा रिश्तों में नई शुरुआत, खालिस्तान मुद्दे और सुरक्षा सहयोग पर बनी साझा कार्य योजना।

Feb 10, 2026 - 21:01
 0  117
भारत-कनाडा रिश्ते से निकलेगा खालिस्तान का कांटा, डोभाल दौरे के मायने ?

Videos

View All
शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल

भारत और कनाडा ने तनावपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है।  मिली जानकारी के अनुसार पिछले हफ्ते राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने ओटावा का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने कनाडा की एनएसए नताली ड्रौइन से मुलाकात की थी. दोनों के बीच हुई इस मीटिंग में भारत और कनाडा से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए़.
बता दें कि साल 2023 में भारत और कनाडा के रिश्तों में तनाव आ गया था।  जिसके जिम्मेदार तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो थे. ट्रूडो ने भारत और भारतीय अधिकारियों पर हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल होने के आरोप लगाए थे. जिसके बाद से ही दोनों देशों के बीच खटास आ गई थी. वहीं, अब लगभग 3 साल बाद एक बार फिर से मार्क कार्नी के नेतृत्व में भारत-कनाडा के रिश्तों में सुधार हो रहा है। 
 
8 फरवरी को हुई अहम मुलाकात
मिली जानकारी के अनुसार, 8 फरवरी, 2026 को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने ओटावा में कनाडा के प्रधानमंत्री की उप सचिव और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नताली ड्रौइन से मुलाकात की थी. इस दौरान दोनों देशों ने राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून प्रवर्तन मुद्दों पर द्विपक्षीय सहयोग को दिशा देने के लिए एक साझा कार्य योजना पर अपनी सहमति जताई है. इसके अलावा, विदेश मंत्रालय ने ये घोषणा की है कि दोनों देश एक-दूसरे के देशों में सुरक्षा संपर्क अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर भी सहमत हुए हैं। 
 
बैठक में क्या-क्या रहा खास?
भारत-कनाडा के बीच हुई इस बैठक को दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने के लिए अहम कदम माना जा रहा है. एनएसए अजीत डोभाल की ओटावा यात्रा ऐसे समय में हुई है जब दोनों पक्ष अगले महीने की शुरुआत में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की संभावित भारत यात्रा की तैयारियों में जुटे हुए हैं। 

वहीं, विदेश मंत्रालय द्वारा भी अजीत डोभाल और नताली ड्रौइन के बीच हुई बैठक को लेकर एक बयान शेयर किया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि दोनों पक्षों ने अपने देशों और नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई पहलों पर हुई प्रगति को स्वीकार किया है।  मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उन्होंने राष्ट्री सुरक्षा और कानून प्रवर्तन मुद्दों पर द्विपक्षीय सहयोग का मार्गदर्शन करने और संबंधित प्राथमिकताओं पर व्यावहारिक सहयोग को लेकर एक साझा कार्य योजना पर सहमति जताई है। 

क्यों अहम मानी जा रही है ये बैठक?
राजनीतिक बयानबाजी, सुरक्षा चिंताओं और संवेदनशील मुद्दों को कूटनीतिक रूप से कैसे मैनेज किया जाए, इस पर असहमति के कारण भी भारत और कनाडा के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हो गए थे. इस दौरान आरोप-प्रत्यारोप, जुड़ाव में भी कमी आई. ऐसे में इस सुरक्षा वार्ता को दोनों देशों के बीच एक पॉजिटिव संकेत माना है कि दोनों देशों की सरकारें अशांति से आगे बढ़ने और स्थिरता को बहाल करने पर सहमत हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0